Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Delhi ग्रेटर नोएडा: महिला ठग ने रिटायर्ड मैनेजर से निवेश के नाम पर...

ग्रेटर नोएडा: महिला ठग ने रिटायर्ड मैनेजर से निवेश के नाम पर सवा करोड़ उड़ाए, साइबर पुलिस जांच में जुटी

नोएडा- ग्रेटर नोएडा में एक सेवानिवृत्त मैनेजर साइबर ठगी का शिकार हो गए, जहाँ एक महिला जालसाज ने उन्हें करीब दस महीनों तक निवेश पर भारी मुनाफा मिलने का झांसा देकर लगभग 1.25 करोड़ रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की परतें खोलने में जुटी है।

सूत्रों के अनुसार, यमुना प्राधिकरण से रिटायर हुए यह मैनेजर ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। करीब एक साल पहले उनके मोबाइल पर दिव्या शर्मा नाम की एक युवती का व्हाट्सऐप संदेश आया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और युवती ने खुद को बिजनेसवुमन बताते हुए निवेश पर मोटा लाभ मिलने की बात कही। उसने एक तथाकथित कंपनी—गोल्डन ब्रिज इन्वेस्टमेंट—का नाम लेकर बड़े मुनाफे का लालच दिया।

प्रारंभिक भरोसा जीतने के लिए युवती ने मैनेजर को जनवरी 2025 में 40,000 रुपये लगाने को कहा। कुछ ही दिन बाद शिकायतकर्ता के खाते में लगभग 8,000 रुपये मुनाफे सहित वापस भेज दिए गए। इस एक लेनदेन ने पीड़ित का विश्वास पूरी तरह हासिल कर लिया।

इसके बाद फरवरी से नवंबर 2025 के बीच सेवानिवृत्त अधिकारी ने विभिन्न खातों में किस्तों में 1,24,44,000 रुपये भेज दिए। युवती ने उनके फोन में एक ऐप भी डाउनलोड कराया, जिसमें हर दिन उनकी निवेश राशि बढ़ती हुई दिखाई देती थी। यह पूरा सेटअप पीड़ित को असली लग रहा था।

रकम निकालने की कोशिश करने पर जालसाज़ी उजागर

करीब सवा करोड़ रुपये लगाने के बाद जब पीड़ित ने किसी जरूरी काम के लिए पैसे निकालने चाहे, तो महिला ने अचानक कुल राशि का 30% टैक्स जमा करने की मांग कर दी। पीड़ित के इनकार करते ही महिला गायब हो गई और सभी संपर्क तोड़ दिए। तब जाकर उन्हें समझ आया कि उनके साथ एक बड़ी साइबर साजिश की गई है।

साइबर पुलिस की कार्रवाई

एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि शिकायत पर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिन खातों में पैसे भेजे गए, उनकी जानकारी बैंकों से जुटाई जा रही है और फंड को फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम है, जिसके कुछ सदस्य रडार पर आ चुके हैं।

व्हाट्सऐप ग्रुप भी निकला गिरोह का हिस्सा

पीड़ित ने बताया कि शुरुआत में ही उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया था, जहाँ दर्जनों सदस्य मौजूद थे। यह ग्रुप रोजाना निवेश, प्रशिक्षण और काल्पनिक मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा करता था। बाद में पता चला कि ग्रुप के सभी सदस्य उसी साइबर गैंग के लोग थे, जिनका उद्देश्य सिर्फ भरोसा हासिल करना था।

पुलिस अब इस ठगी मॉड्यूल के तकनीकी पहलुओं, खातों और महिला के पीछे छिपे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...