Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Delhi चलती कार में युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, वारदात को छिपाने के...

चलती कार में युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, वारदात को छिपाने के लिए दिया सड़क दुर्घटना का रूप

नई दिल्ली। चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म और जुबान बंद रखने के लिए जीभ काटने के मामले में गोविंदपुरी थाना पुलिस ने सवा साल बाद केस दर्ज किया है। मामला साकेत कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया गया है। आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पीड़िता की मेडिकल जांच नहीं कराई गई है। युवती अस्पताल में भर्ती है। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित युवती ने शिकायत में कहा कि वह दक्षिण दिल्ली में रहने वाली संध्या नाम की महिला के पास घरेलू सहायिका का काम करती थी।

मालकिन ने 29 दिसंबर, 2022 को ये कहकर उसे अपने घर बुलाया कि बेटी का जन्मदिन है, इसलिए कुछ मेहमान आएंगे और खाना बनाना है। जन्मदिन की पार्टी के दौरान साहिल नामक युवक ने पानी लेने के बहाने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की। इसके बाद उसे पेयजल में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। अगले दिन उसने खुद को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती पाया। होश आया तो देखा कि उसके निजी समेत अन्य अंगों पर चोटें थीं। जीभ भी कटी हुई थी। उसे अस्पताल में दूसरे नाम से भर्ती कराया गया था। युवती ने शिकायत में कहा कि वह किसी तरह दिल्ली में माता-पिता के पास आई। उसे मालकिन ने जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों ने वारदात को छिपाने के लिए इसे सड़क दुर्घटना का रूप दे दिया। हालांकि दिल्ली व गुरुग्राम पुलिस ने भी इसमें सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट दी। युवती ने कहा कि आरोपी उसे पहले महिपालपुर ले गए और फिर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट की थी। इसके बाद से दिल्ली में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। हालत कुछ ठीक हुई तो उसने 27 जुलाई, 2023 को गोविंदपुरी थाना पुलिस को शिकायत दी।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...