गाजियाबाद- गाजियाबाद के गोविंदपुरम क्षेत्र में शनिवार सुबह चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों और कविनगर पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया घायल युवक खुद को दिनेश उर्फ राहुल उर्फ मोनू, निवासी दौलतपुरा (थाना कोतवाली) बताता है। उसके साथ मौजूद आरोपी की पहचान पंकज पुत्र राजेश, निवासी दौलतपुरा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों कई अन्य चेन स्नेचिंग की घटनाओं में भी वांछित हैं और विभिन्न थानों में इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और गश्त बढ़ा दी गई है, जबकि पुलिस पूरे गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।







