Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi सीलमपुर में गैंगवार: हाशिम बाबा गिरोह के सदस्य मिस्बाह की गोली मारकर...

सीलमपुर में गैंगवार: हाशिम बाबा गिरोह के सदस्य मिस्बाह की गोली मारकर हत्या

 नई दिल्ली- दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार देर रात एक भीषण गैंगवार में हाशिम बाबा गिरोह से जुड़े 22 वर्षीय युवक मिस्बाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने मिस्बाह पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें करीब दो दर्जन गोलियां चलाई गईं। लगभग 15 गोलियां उसे लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस हत्या के सिलसिले में गैंगस्टर प्रिंस काजी और अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को स्पेशल सेल ने पकड़ा, जबकि दूसरे को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों ही हसीब बाबा गिरोह से जुड़े हुए हैं और उन्होंने मिस्बाह की हत्या की साजिश रची थी।

गोलीबारी की घटना

डीसीपी (उत्तर-पूर्व) आशीष मिश्रा के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10:40 बजे सीलमपुर थाना पुलिस को जामा मस्जिद के पास गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक खून से लथपथ कार के पास गिरा मिला। घायल को तत्काल जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने घटनास्थल से कई खाली कारतूस और अन्य सबूत बरामद किए हैं।

जेल से छूटने के बाद टकराव

जांच में सामने आया कि मिस्बाह हाल ही में जुलाई माह में जेल से रिहा हुआ था। गुरुवार रात वह अपनी कार से के-ब्लॉक, सीलमपुर में कॉफी पीने आया था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार बदमाशों ने अचानक उस पर फायरिंग शुरू कर दी। मिस्बाह ने कार के पीछे छिपने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने पास जाकर लगातार गोलियां बरसाईं।

गैंगवार की आशंका

पुलिस का मानना है कि यह वारदात दो गैंगों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है। मिस्बाह के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट और शस्त्र अधिनियम समेत सात आपराधिक मामले दर्ज थे।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि मिस्बाह पहले छेनू गिरोह के लिए काम करता था। उसने छेनू के रिश्तेदार मुमताज के भतीजे शब्बू के साथ मिलकर 2023 में वेलकम इलाके में हाशिम बाबा गैंग के दो सदस्यों की हत्या की थी। जेल में रहने के दौरान मिस्बाह और शब्बू ने छेनू गिरोह से नाता तोड़कर हाशिम बाबा गैंग का हिस्सा बन गए थे।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...