Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Delhi विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड...

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड और प्रेमिका गिरफ्तार

लाखों रुपये की ठगी का हुआ खुलासा

नई दिल्ली। उत्तर जिले की साइबर थाना पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड सहदेव सिंह और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर उनसे जुड़े बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी व्हाट्सएप के जरिए लोगों से संपर्क कर उन्हें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अन्य देशों में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। ठगी के लिए मलयेशिया और वियतनाम के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया जाता था।

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के गांव नंगला गालू निवासी सहदेव और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल, 3 पासबुक, 3 चेकबुक, 2 डेबिट कार्ड और 8 सिम कार्ड बरामद किए हैं। पीड़ित धर्मेंद्र के 78,920 रुपये होल्ड कर दिए गए हैं।

जांच में सामने आया कि सहदेव वियतनाम में नौकरी की तलाश में गया था और वहां एजेंट विजय से मिला, जो विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगता था। आरोपियों ने पीड़ित से वीजा और बैंक बैलेंस दिखाने के बहाने लाखों रुपये ठग लिए और ट्रांसफर पहले प्रेमिका के खाते में कराए, फिर अपने खाते में।

पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि आरोपियों की लोकेशन एटा से मिली और अब मामले की आगे जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...