Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली से नाबालिग लड़कियों को आंध प्रदेश ले जाकर बेचने वाले गिरोह...

दिल्ली से नाबालिग लड़कियों को आंध प्रदेश ले जाकर बेचने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश 

दो महिलाओं समेत चार आरोपी गिरफ्तार 

60 वर्षीय वृद्धा आरोपी भी शामिल 

दिल्ली- एनसीआर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से नाबालिग लड़कियों को आंध प्रदेश ले जाकर बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। सीमापुरी थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं में 60 वर्षीय वृद्धा भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 16 वर्ष की दो लड़कियां मुक्त कराई गई हैं। आरोपी सिर्फ 13 ये 15 वर्ष की लड़कियों को ही दिल्ली से आंध्र प्रदेश लेकर जाकर बेचते थे। संभावना है कि ये छह से ज्यादा लड़कियों को आंध्र प्रदेश में बेच चुके हैं। आंध्र प्रदेश में लड़कियों को कई बार बेचा जाता था और आखिर में उन्हें कोठे पर बेच दिया जाता था। मुख्य आरोपी जहांगीर के खिलाफ 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

नई सीमापुरी में रहने वाली नूरजहां पत्नी जहांगीर उर्फ काना 16 वर्षीय किशोरी को नौकरी दिलाने के बहाने आंध्र प्रदेश ले गई। नूरजहां साथ में किशोरी की हमउम्र सहेली को भी ले गई थी। आंध्र प्रदेश में दोनों लड़कियों को एक महिला के हवाले कर दिया गया। यहां पर दोनों किशोरियों को एक कमरे में बंद कर वेश्यावृति कराने का दबाव बनाया जाने लगा। विरोध करने पर मारपीट की गई। किशोरी किसी तरह आंध्र प्रदेश से दिल्ली भागकर आ गई और अपने परिजनों के साथ मिलकर सीमापुरी थानाध्यक्ष विनय यादव को शिकायत दी। मामला दर्जकर इंस्पेक्टर विनय यादव की देखरेख में एसआई सोनू कुमार, सिपाही अर्जुन व सिपाही रामप्रताप की टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस को जांच में पता लगा कि मुख्य आरोपी जहांगीर के खिलाफ 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है। जांच के बाद पुलिस टीम ने नूरजहां को गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर दूसरी लड़की को भी बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने अनंतपुर, आंध्र प्रदेश में दबिश देकर आरोपियों से लड़कियों को खरीदने वाली महिला रांगेपल्ली उर्फ ज्योति को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जहांगीर उर्फ काना को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद इंस्पेक्टर विनय यादव की टीम ने जहांगीर को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। जहांगीर ने अपने साथी अलाउद्दीन के नाम का खुलासा किया। ये दोनों ही लड़कियों को आंध्र प्रदेश ले जाते थे। एसआई सोनू कुमार ने सीमापुरी निवासी अलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

शाहदरा जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आंध्र प्रदेश में लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाली रांगेपल्ली की उम्र 60 वर्ष से ज्यादा है। नूरजहां की उम्र 26 वर्ष है। जहांगीर के खिलाफ सभी 28 मामले पूर्वी दिल्ली में ही दर्ज हैं। लड़कियों को बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये आरोपी अब तक कितनी लड़कियों को बेच चुके हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...