Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi नकली मैन्युफैक्चरिंग डेट लगाकर मशहूर ब्रांड्स के एक्सपायर सामान बेचने वाले गिरोह...

नकली मैन्युफैक्चरिंग डेट लगाकर मशहूर ब्रांड्स के एक्सपायर सामान बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

नई दिल्ली। शुक्रवार (18 मई) को क्राइम ब्रांच के साइबर सेल को सूचना मिली कि दिल्ली के मोती बाग और शास्त्री नगर इलाके में मशहूर अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय ब्रांडों के खाने और कॉस्मेटिक उत्पादों की नकली मैन्युफैक्चरिंग डेट लगाकर बेचा जा रहा है. इसके बाद पुलिस की टीम ने एक्शन लेते हुए ACP पवन कुमार की निगरानी में पश्चिम मोती बाग, सराय रोहिल्ला गोदाम पर छापा मारा.

गोदाम में पुलिस को लेजर प्रिंटिंग मशीन मिली जो चालू हालत में थी और जिसका इस्तेमाल एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग डेट बदलने के लिए किया जा रहा था. छापे में फॉग बॉडी स्प्रे के 20 कार्टून बरामद किए गए जिनके ऊपर से मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट, बैच नंबर और कीमत मिटाई गई थी. क्राइम ब्रांच के थाने में कानून के मुताबिक मामला दर्ज किया गया और गोदाम मालिक अश्वनी कोहली को सुभद्रा कॉलोनी से को गिरफ्तार कर लिया गया.

1 लिनक्स लेजर प्रिंटिंग मशीन
1 वनप्लस नॉर्ड मोबाइल फोन (जो आरोपी अश्वनी कोहली इस्तेमाल करता था)
फॉग बॉडी स्प्रे के 20 कार्टून (1600 बोतलें, हर बोतल 120 मिलीलीटर)
अजमल डियो के 99 कार्टून (4752 बोतलें, हर बोतल 200 मिलीलीटर)
कंप्लान सैशे के 17 कार्टून (1224 सैशे, हर सैशे 75 ग्राम)
हॉर्लिक्स के 15

जिस साइबर सेल की टीम ने छापेमारी की उनमें शामिल हैं- इंस्पेक्टर विवेकानंद, सब इंस्पेक्टर पंकज नेगी, सब इंस्पेक्टर रमेश, हेड कॉन्स्टेबल पंकज, हेड कॉन्स्टेबल कमल, हेड कॉन्स्टेबल गगनदीप, हेड कॉन्स्टेबल दिनेश, हेड कॉन्स्टेबल विनोद, महिला कॉन्स्टेबल सीमा और महिला कॉन्स्टेबल ममता.

पुलिस की पूछताछ में आरोपी अश्वनी कोहली ने बताया कि 2021 में उनकी मुलाकात कवल आनंद से हुई थी जो मैन्युफैक्चरिंग डेट बदलकर एक्सपायर्ड खाने का सामान बेचता था और अच्छी कमाई करता था. आरोपी उस समय कर्ज में डूबा हुआ था, इसलिए उसने भी आसान पैसा कमाने के लिए यही अवैध धंधा शुरू कर दिया. अश्वनी कोहली ने मोती बाग, सराय रोहिल्ला के गोदाम में एक प्रिंटिंग मशीन लगाई और मैन्युफैक्चरिंग डेट छापकर उन उत्पादों को दिल्ली और एनसीआर इलाके में बेचता था. उसने आगे बताया कि वो एक्सपायर्ड सामान महाराष्ट्र के भिवंडी और पुणे से स्क्रैप डीलरों से लाता था.

 

 

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...