Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP नौकरी दिलाने के बहाने किया सामूहिक दुष्कर्म, होश आने पर जंगल में...

नौकरी दिलाने के बहाने किया सामूहिक दुष्कर्म, होश आने पर जंगल में थी पीड़िता

यूपी। फिरोजाबाद की रहने वाली महिला से नौकरी दिलाने के बहाने नोएडा बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसे जंगल में फेंक दिया गया। होश आने पर पीड़ित ने राहगीर से मदद ली। इसके बाद घर पहुंची। चक्कर आने पर सोमवार की रात उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। छह बच्चों की मां सोमवार रात आठ बजे घर लौटी। पुलिस को मामले कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। थाना उत्तर क्षेत्र की निवासी 35 वर्षीय महिला की बहन नोएडा में रहती है। वहां वह आती-जाती है। कुछ वर्ष पहले वहां उसकी नोएडा निवासी युवक से मुलाकात हुई थी।

आरोप है कि युवक ने 20 जुलाई को महिला को फोन कर नौकरी दिलाने के बहाने नोएडा बुलाया। उसने उसके बैंक खाते में किराए के लिए एक हजार रुपये भी भेजे थे। पति ऑटो चलाने गया था। इस बीच महिला घर पर बिना बताए नोएडा रवाना हो गई। आरोप है कि युवक ने नोएडा के किसी होटल और अपने कथित रिश्तेदार के घर ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। उसके बेहोश होने के बाद युवक ने अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जंगल में फेंक दिया।22 जुलाई को उसे होश आया तो वह जंगल में पड़ी थी।

राहगीरों की मदद से किसी तरह वह सोमवार रात नोएडा से बस से घर पहुंची। पीड़िता के पति ने बताया कि घर लौटने पर उसकी पत्नी ने चक्कर आने की बात बताई। इसलिए उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराना पड़ा था। वहीं थाना उत्तर के इंस्पेक्टर राजेश पांडेय ने बताया कि मंगलवार दोपहर पीड़िता थाने पर आई थी। तहरीर बाद में देने की बात कह कर वह चली गई।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...