Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बदमाशो ने बंदूक की नौक पर किया ठेकेदार का अपहरण, दोनों पैर...

बदमाशो ने बंदूक की नौक पर किया ठेकेदार का अपहरण, दोनों पैर तोड़कर हुए फरार , मामला दर्ज  

हरियाणा।  रेवाड़ी की निजी कंपनी के ठेकेदार को बंदूक की नौक पर अगवा करने का मामला सामने आया है। बदमाश उसे जबरन कार में डालकर गुरुग्राम में सुनसान जगह पर ले गए। वहां आरोपियों ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर उसके दोनों पैर तोड़कर फरार हो गए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव लाधुवास निवासी सतबीर ने बताया कि मंगलवार को वह कंपनी के पास एक चाय की दुकान पर खड़ा था। तभी एक बोलेरो गाड़ी उसके पास आकर रुकी। बोलेरो से उतरे दो युवक सीधे उसके पास आए और उसकी छाती पर पिस्तौल लगा दी। आरोपियों ने उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे गाड़ी में डाल लिया और गुरुग्राम के भोकर्णा गांव में सुनसान जगह पर ले गए।

आरोपियों ने उसे गाड़ी से नीचे उतारा और फिर लोहे की रॉड से उस पर हमला करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उस पर लगातार हमला किया। उन्होंने उसके दोनों पैरों पर रॉड से हमला किया, जिससे दोनों पैरों में चार जगह फ्रैक्चर हो गया। अस्पताल में पहुंचने पर सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस सतबीर के बयान दर्ज करने पहुंची। सतबीर ने आरोप लगाया कि सोनू, दीपक और अनिल ने उस पर हमला किया है।

इस वजह से वारदात को दिया अंजाम
सतबीर सिंह ने बताया कि उसने गांव खिजूरी स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी में गाड़ियां उतारने का ठेका ले रखा है। इसी ठेके को उसके गांव लाधुवास निवासी अनिल और बिस्सर निवासी दीपक व सोनू लेना चाहते थे। करीब डेढ़ महीने पहले आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि वह यह ठेका छोड़ दे वरना अंजाम बुरा होगा। सतबीर ने इस संबंध में धारूहेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि उस समय दोनों पक्षों में समझौता हो गया था और आरोपियों ने अपनी गलती भी मान ली थी।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...