Thursday, September 17, 2026
Home Crime Delhi दोस्त का अपहरण कर की हत्या, झाड़ियों में छिपाया शव, फिर मांगी...

दोस्त का अपहरण कर की हत्या, झाड़ियों में छिपाया शव, फिर मांगी फिरौती

दिल्ली। पुलिस ने अपहरण के बाद हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो आरोपियों में से एक आरोपी को राजस्थान के गंगानगर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर मृतक का शव बेहटा हाजीपुर रेलवे स्टेशन (गाजियाबाद) पास झाड़ियों से बराबद किया है। बताया जा रहा है कि तीनों अच्छे दोस्त थे। दिल्ली के करावल नगर में रहने वाली गीता चौधरी पुत्री धर्मवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि 19 सितंबर शाम साढ़े पांच बजे उसका भाई नितिन (22) घर से बिना बताए चला गया।

20 सितंबर को सुबह लगभग 10.23 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने उसे सूचित किया कि उसके भाई का अपहरण कर लिया गया है और दो रुपये का भुगतान करने के बाद ही उसे छोड़ा जाएगा। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने नितिन के दोस्त सचिन को गिरफ्तार किया। आरोपी सचिन 12वीं कक्षा तक पढ़ा है। वह करावल नगर में एक बर्तन की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। वह नितिन (पीड़ित) को 2018 से जानता था। उसकी 2021 में शादी हुई और उसकी दो महीने की एक बेटी है। करीब दो साल पहले सचिन की मुलाकात अरुण (सह-आरोपी) से हुई थी।

उसने अरुण के बड़े भाई की शादी कराने में मदद की। सचिन ने कुछ समय पहले एक मोटरसाइकिल खरीदी थी, लेकिन वह किश्तें चुकाने में असमर्थ था। हाल ही में अपनी मोटरसाइकिल 40,000 रुपये में गिरवी रख दी थी। अपनी बेटी के जन्म के बाद से उसे काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। करीब 15 दिन पहले सचिन और अरुण ने नितिन का अपहरण कर दो लाख रुपये मांगने की योजना बनाई। नितिन के नाम करावल नगर में एक मकान था। सचिन और अरुण ने सोचा कि उनका परिवार उन्हें आसानी से फिरौती की रकम दे सकता है और वे पैसे आपस में बांट लेंगे। योजना के तहत 19 सितंबर को सचिन ने शाम को नितिन को ड्रिंक के लिए आमंत्रित किया। सचिन के साथ अरुण पहले से ही मौजूद थे। दोनों के पास चाकू थे, लेकिन वे गहरे दोस्त थे इसलिए नितिन को किसी पर शक नहीं हुआ।

शाम लगभग 6:15 बजे नितिन जौहरीपुर मुख्य मार्ग पर पहुंचा, जहां सचिन और अरुण उसका इंतजार कर रहे थे। वे तीनों बेहटा हाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। वहां उन्होंने एक स्थानीय शराब की दुकान से दो शराब के क्वार्टर खरीदे और पीने के लिए रेलवे ट्रैक के पास बैठ गए। रात करीब 09:00 बजे सचिन ने सुझाव दिया कि उन्हें घर लौट जाना चाहिए। जब वे अंधेरे में वापस जा रहे थे, रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान जगह पर सचिन और अरुण दोनों ने नितिन को पकड़ लिया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने उसका मोबाइल फोन भी ले लिया। किसी को शक न हो इसलिए शव को रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में छिपा दिया और घर लौट आये।

अगले दिन यानी 20 सितंबर को सुबह लगभग 10:30 बजे वे लोनी (गाजियाबाद) पहुंचे और नितिन की बहन को उसी के फोन से फिरौती के लिए कॉल किया। हालांकि जल्द ही सचिन और अरुण को एहसास हुआ कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वे घबरा गए और उन्होंने दिल्ली छोड़ने का फैसला किया। सचिन अपनी पत्नी और बेटी को लेकर राजस्थान के गंगा नगर पहुंचा, जहां उनकी पत्नी की करीबी दोस्त रहती थी। पुलिस टीम ने उसे गंगानगर से पकड़ लिया। अरुण गांव लभारी जिला बदांयू का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। सचिन को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...