Friday, September 18, 2026
Home Crime UP नेगी गेस्ट हाउस संचालक पर चौथी एफआईआर, महिला से 14.5 लाख की...

नेगी गेस्ट हाउस संचालक पर चौथी एफआईआर, महिला से 14.5 लाख की ठगी और धमकाने का आरोप

कानपुर- कानपुर के केशवपुरम इलाके में स्थित नेगी गेस्ट हाउस और नेगी इनक्लेव के संचालक गजेंद्र सिंह नेगी और उनके भाइयों पर एक और एफआईआर दर्ज हो गई है। रावतपुर थाने में दर्ज इस ताज़ा मामला एक महिला से धोखाधड़ी, वसूली और जान से मारने की धमकी से जुड़ा है।

बर्रा विश्व बैंक कॉलोनी के निवासी और ऑर्डनेंस फैक्ट्री से सेवानिवृत्त देवेंद्र सिंह की पत्नी मंजू लता सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने 19 अक्टूबर 2019 को नेगी इनक्लेव के ग्राउंड फ्लोर में एक दुकान खरीदी थी। यह सौदा गजेंद्र सिंह नेगी, सुमित सिंह नेगी और शिवचरण नेगी के साथ तय हुआ था, और इसके लिए उन्होंने करीब 14.50 लाख रुपये का भुगतान किया था। बावजूद इसके, उन्हें अब तक दुकान का कब्जा नहीं मिला।

मंजू लता के अनुसार, 27 जुलाई 2025 को वह अपने पति के साथ दुकान का कब्जा लेने पहुंचीं तो गजेंद्र सिंह नेगी ने उन्हें रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया। आरोप है कि नेगी ने कहा, “जितने में दुकान ली है, उसका दोगुना पैसा और दो, साथ ही हर महीने 25 हजार की रंगदारी भरो, तभी कब्जा मिलेगा।”

डीसीपी पश्चिम दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, यह गजेंद्र सिंह नेगी और उनके भाइयों के खिलाफ दर्ज चौथी एफआईआर है। इससे पहले निवास होटल के संचालक योगेश सिंह, मसवानपुर निवासी प्रमिला पांडेय और आर्यनगर के कैटरर विनोद गुप्ता भी नेगी भाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। पुलिस को अब तक उनके खिलाफ 10 से ज्यादा शिकायतें मिल चुकी हैं।

मंजू लता ने बताया कि इस धमकी के बाद उनके पति मानसिक रूप से काफी टूट गए हैं और किसी कानूनी कार्रवाई से हिचकिचा रहे थे। लेकिन “ऑपरेशन महाकाल” अभियान के चलते उन्हें थोड़ा हौसला मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेगी बंधु एक संगठित गिरोह की तरह काम करते हैं और लोगों की जमीन व संपत्तियों पर कब्जा करते हैं।

इस बीच, सोशल मीडिया पर एक पोस्टर भी वायरल हो रहा है, जो कथित तौर पर नेगी ग्रुप से जुड़ा बताया जा रहा है। पोस्टर में लिखा है:
“मिशन सबसे ऊपर 2024 – देश में मोदी जी, प्रदेश में योगी जी, और कानपुर में नेगी सर जी”। यह पोस्टर नेगी ग्रैंड होटल के आसपास देखा गया था।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...