Friday, September 18, 2026
Home Crime India पैसों के विवाद में प्रवासी मजदूर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

पैसों के विवाद में प्रवासी मजदूर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़-पंजाब- करीब डेढ़ महीने पहले पंजाब के ढिलवां गांव में धान की रोपाई के लिए आए प्रवासी मजदूरों के बीच पैसों को लेकर हुआ विवाद हत्या में बदल गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

थाना प्रभारी शरीफ खान के अनुसार, यह मामला बिहार के पूर्णिया जिले से जुड़ा है। वहां से एक ज़ीरो एफआईआर दर्ज कर तपा थाना भेजी गई थी। एफआईआर में संगीता नाम की महिला ने शिकायत की कि उसका पति अक्षय कुमार उर्फ शंकर (उम्र 27), जो पूर्णिया के रौपाली क्षेत्र का निवासी था, मजदूरी के लिए पंजाब आया था। लेकिन काम खत्म होने के बाद जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवार ने उसके साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों से संपर्क किया। जवाब टालमटोल भरे थे, जिससे संदेह और बढ़ गया।

इसके बाद मृतक के परिजनों ने बिहार में पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच जैसे ही शुरू हुई, अक्षय के साथ काम करने वाले कुछ मजदूर फरार हो गए। संदेह गहराने पर तपा पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई तेज की और दो प्रवासी मजदूरों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि अक्षय ने अपनी मजदूरी की बकाया राशि में से पांच हजार रुपये मांगे थे ताकि वह अपनी किश्तें चुका सके। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और गुस्से में आकर साथियों ने उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को ढिलवां ड्रेन के पास एक गड्ढे में दफना दिया गया और आरोपी वापस अपने गांव लौट गए।

घटना की जानकारी मिलने पर फोरेंसिक और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस अब शव की तलाश और आरोपियों की विस्तृत पूछताछ में जुटी है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गया है।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...