Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी को बुंदेलखंड के पांच युवकों...

दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी को बुंदेलखंड के पांच युवकों ने लगाया डेढ़ करोड़ का चूना

लखनऊ। दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन को बुंदेलखंड के पिछड़े इलाके के पांच युवकों ने डेढ़ करोड़ रुपए का चूना लगा डाला। ऑनलाइन ठगी का यह अनोखा मामला पुलिस के सामने आने पर सभी हैरत में पड़ गए। शातिर दिमाग युवक जल्द अमीर होने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग के ज़रिए बड़ी बड़ी कम्पनियों को ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस ने 216 स्मार्ट टीवी, 6 एसी और 4 वाशिंग मशीन बरामद की है।

घटना को अंजाम देने के लिए शातिर दिमाग युवक 17 स्मार्ट मोबाइल व 7 कीपैड फोन का प्रयोग करते थे। पुलिस ने 240 सिमकार्ड, एक थम्ब मशीन व लैपटॉप बरामद कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दुनिया में चर्चित सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग कम्पनी अमेजन, फिल्पकार्ट को ठगने वाले शातिर दिमाग युवक महोबा के निवासी हैं। जल्द अमीर बनने के लिए युवकों ने ऑनलाइन शॉपिंग को सहारा बनाया। सभी आरोपी इतने शातिर दिमाग निकले कि इतने बड़े फ्रॉड का अमेजन कंपनी पता भी नही लगा सकी।

करीब एक करोड़ पचास लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर चुके महोबा के उमाशंकर, अजयपाल, लवकेश, आकाश और रविन्द्र के घर और गोदाम जब स्मार्ट टीवी और इलेक्ट्रोनिक सामान से भर गए, तो उन्होंने इनको बेचने की योजना बनाई और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पांचों युवकों की उम्र 19 से 30 वर्ष के बीच है। पुलिस ने बताया कि ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जाकर फर्जी नाम पते से ऑनलाइन अकाउंट बनाते थे और फिर इन्हीं अकाउंट का प्रयोग कर विभिन्न प्रकार के महंगे डिजिटल स्मार्ट टीवी, एसी, वाशिंग मशीन की खरीददारी की जाती थी, जब इन शातिर दिमाग युवकों को इलेक्ट्रॉनिक सामान का आर्डर प्राप्त हो जाता था फिर यह इसे तकनीकी खराबी बता कर ऑर्डर को रद्द कर देते थे।

ऑर्डर कैंसिल होने के बाद रिटर्न के लिए डमी सामान की पैकिंग कर उसे कंपनी को वापस भेजते थे तो कई बार कंपनी के रिटर्न वापसी के दौरान अपनी सिम को ही बंद कर लिया करते थे और क्रेडिट किया पैसा उनके खाते में वापस आ जाता था। इस तरह ठगी को अंजाम देकर प्रयोग की गई ई मेल और सिम का उपयोग पूरी तरह से बंद कर देते थे।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...