अल्मोड़ा। लोकसभा चिनाव के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी पर कार्यवाही कर रही है। एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद पुलिस को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान थाना देघाट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फड़िया में प्रकाश लाल वर्मा(44 वर्ष) को अपनी परचून की दुकान में अवैध रुप से अंग्रेजी शराब बेचते हुए पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से 02 गत्ते की पेटियों में कुल 78 पव्वे सोल्मेट ब्लैक स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई है। बरामद शराब की कीमत 14,601 रुपया बताई गई है। यहाँ देघाट पुलिस टीम से अपर उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद, गोविन्द सिंह, जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।







