Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi पहले चाकू से गोदा, फिर बाइक से बांधकर घसीटा, नोएडा में दिल...

पहले चाकू से गोदा, फिर बाइक से बांधकर घसीटा, नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में रंजिश के चलते एक युवक की बर्बर तरीके से हत्या करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक को चाकू मारने के बाद उसके पैर में रस्सी बांधकर बाइक के पीछे बांधकर इलाके में घुमाया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस उन्हें चाकू की बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तभी रास्ते में उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली पैर में लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए।

नोएडा के बरौला गांव में एक युवक को चाकू मारकर बाइक में बांधकर घुमाया गया। चाकू मारने वाले आरोपी खुद ही उसे लेकर बरौला चौकी पहुंच गए। पीडि़त युवक की चाकू के वार से मौत हो गई। घटना के बाद कुछ लोगों ने बरौला चौकी में तोडफ़ोड़ करने का प्रयास किया। बरौला निवासी अनुज अस्पताल में काम करता है और उसके चचेरे भाई नितिन का दूध का काम है। अनुज और नितिन की मेहंदी हसन से बीती रात को कहासुनी हो गई थी। इसके बाद अनुज और नितिन ने मेहंदी हसन को चाकू मार दिया और बाइक के पीछे बांधकर घसीटते हुए गांव में घुमाया। इसके बाद दोनों मेहंदी हसन को घसीटते हुए बरौला पुलिस चौकी लेकर पहुंचे। इससे मेहंदी हसन की मौत हो गई।

नोएडा पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस और को बरौला गांव में एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल करने वाले बदमाशों अनुज और नितिन के बीच बरौला पुलिया के पास आज सुबह लगभग 5:00 बजे हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के दौरान मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाश अनुज और नितिन के पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ठोस कार्रवाई की जा रही है।

नोएडा के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि वर्ष 2018 में मेहंदी हसन ने अनुज के पिता को चाकू मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद मेहंदी हसन के खिलाफ स्थानीय थाने में केस दर्ज किया गया था। अनुज तब से मेहंदी हसन से रंजिश रखता था। हाल के दिनों में कोर्ट में भी मेहंदी हसन और अनुज के बीच कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर दोनों में तनातनी चल रही थी। शनिवार रात को भी अनुज की मेहंदी हसन से कहासुनी हो गई थी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...