Wednesday, September 23, 2026
Home Crime India विवाद में पिता और पुत्र को मारी गोली, मामले की जांच शुरू

विवाद में पिता और पुत्र को मारी गोली, मामले की जांच शुरू

मुजफ्फरपुर। अपराधियों ने किराया के विवाद में पिता और पुत्र को गोली मार दी। ग्रामीणों ने अपराधियों की बाइक को पकड़ लिया। लेकिन आरोपी किसी तरह वहां से फरार हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। घटना मुशहरी थाना क्षेत्र की है।

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मुशहरी थाना क्षेत्र के रहने वाले उपेंद्र सहनी (52) पेशे से नाविक है। उनका बड़ा बेटा पंकज (25) भी इस काम में पिता को हाथ बंटाता  है। शुक्रवार की शाम पंकज दो अपराधियों को बाइक के साथ घाट पार करवाया, जिसके बाद पंकज अपना किराया मांगा। अपराधी पैसा देने से मना किया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी बीच पंकज के पिता भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों अपराधियों ने हथियार निकाल कर पंकज और उसके पिता उपेंद्र को गोली मार दी।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों  की भीड़ जुट गई। अपराधी मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने उसकी बाइक पकड़ लिया। साथ ही एक अपराधी का हथियार भी छीन लिया। जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वही घटनास्थल और आस पास के लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।

विवाद के दौरान जब अपराधियों ने गोली मारने की धमकी देने लगे, तब तत्परता दिखाते हुए पंकज के पिता ने एक अपराधी का हाथ पकड़ कर उसका हथियार छीन लिया। जिसके बाद दूसरे अपराधी ने दोनों पिता पुत्र को गोली मार दी। गोली मारते देख आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े और दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए SKMCH रेफर कर दिया। वहा से परिजन दोनों को निजी अस्पताल ले गए।

पूरे मामले पर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि मुशहरी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने पिता और पुत्र को गोली मार दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके पर पुलिस पहुंची। घटनास्थल और आस-पास के लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। मानवीय व तकनीकी तरीके से मामले की जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

किराए के मकान में मिला 35 वर्षीय महिला का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

नरकटियागंज  प्रकाशनगर वार्ड संख्या 11 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव उसके...

हिसार के दो होटलों में पुलिस की छापेमारी, 22 महिलाएं और 19 पुरुष मिले

हिसार। अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस ने मॉडल टाउन क्षेत्र के दो होटलों में छापेमारी कर संदिग्ध...

सहसपुर में 6.5 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, मिर्जापुर से लाकर बेचने की थी तैयारी

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने एक युवक को 20.78 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

किराए के मकान में मिला 35 वर्षीय महिला का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

नरकटियागंज  प्रकाशनगर वार्ड संख्या 11 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव उसके...

हिसार के दो होटलों में पुलिस की छापेमारी, 22 महिलाएं और 19 पुरुष मिले

हिसार। अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस ने मॉडल टाउन क्षेत्र के दो होटलों में छापेमारी कर संदिग्ध...

सहसपुर में 6.5 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, मिर्जापुर से लाकर बेचने की थी तैयारी

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने एक युवक को 20.78 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया...

हाड़गंज के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, 8 महिलाएं पाबंद

नई दिल्ली। पहाड़गंज इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से चल रहे सेक्स रैकेट का नबी करीम थाना पुलिस ने खुलासा...

NEET UG फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार, फर्जी प्रमाण पत्र से तीन अभ्यर्थियों को एमबीबीएस में दिलाया दाखिला

देहरादून। नीट यूजी-2025 के तहत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के मामले में देहरादून पुलिस की एसआईटी ने दो आरोपितों...

बाजपुर में अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़, 114 सिम कार्ड समेत युवक गिरफ्तार

ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर कुमाऊं यूनिट ने बाजपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध SIM Box के जरिए संचालित टेलीकॉम गेटवे का खुलासा...

मुठभेड़ में अंतरराज्यीय ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का खुलासा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

बागपत। बालैनी थाना पुलिस ने मेरठ समेत आसपास के क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर और नलकूपों से चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया...

निकाह के 14 दिन बाद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बागपत। हरचंदपुर गांव में निकाह के महज 14 दिन बाद 22 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिलने...

केंद्रीय एजेंसी के इनपुट पर हमीरपुर में युवक हिरासत में, सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में केंद्रीय जांच एजेंसी से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। मामला...

रोहिणी जेल में विचाराधीन कैदी की हत्या, बर्तन से बनाए धारदार हथियार से गर्दन पर हमला

दिल्ली। रोहिणी स्थित सेंट्रल जेल नंबर-10 में सोमवार दोपहर एक विचाराधीन कैदी की हत्या का मामला सामने आया। मृतक की पहचान 31 वर्षीय...