Friday, September 18, 2026
Home Crime India संभल में 100 करोड़ से अधिक के फर्जी बीमा घोटाले का पर्दाफाश,...

संभल में 100 करोड़ से अधिक के फर्जी बीमा घोटाले का पर्दाफाश, 74 आरोपित गिरफ्तार

बहजोई । संभल पुलिस ने फर्जी बीमा क्लेम के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 74 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह मरणासन्न और मृत लोगों के नाम पर बीमा कराता था और बाद में फर्जी दस्तावेज व मृत्यु प्रमाणपत्र तैयार कर हादसे के नाम पर बीमा कंपनियों से करोड़ों रुपये का क्लेम हासिल करता था।

इस पूरे मामले की शुरुआत 17 जनवरी 2025 को रजपुरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ओंकारेश्वर मिश्रा की गिरफ्तारी से हुई थी। उसके कब्जे से 11 लाख रुपये से अधिक की नकदी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो फर्जी बीमा क्लेम के बड़े नेटवर्क का खुलासा होता चला गया।

जांच में ऐसे मामलों का भी पता चला, जिनमें 51 लाख और 95 लाख रुपये तक के बीमा क्लेम हासिल करने के लिए हत्या को हादसे का रूप देने की साजिश रची गई थी। पुलिस को इस नेटवर्क के तार करीब 12 राज्यों तक जुड़े मिले। जांच के दौरान बैंककर्मियों, बीमा कंपनियों, आशा कार्यकर्ताओं, जनसेवा केंद्र संचालकों, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों, पंचायत सचिवों, ग्राम प्रधानों और ग्राम स्तर के अन्य कर्मचारियों की संभावित भूमिका भी सामने आई।

अप्रैल 2025 तक इस मामले में 14 मुकदमे दर्ज कर 26 आरोपितों को चिह्नित किया गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए कई राज्यों में दबिश दी। वाराणसी और नोएडा समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर गिरोह से जुड़े लोगों को पकड़ा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को देने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान ठगी की रकम 100 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान सामने आया। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन और एएसपी अनुकृति शर्मा के नेतृत्व में जांच को आगे बढ़ाया गया। अगस्त 2025 तक 68 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि मई 2026 तक गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 74 हो गई।

गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 11 करोड़ 89 लाख 51 हजार रुपये की संपत्ति भी कुर्क की गई। इसके अलावा पुलिस ने 58 बीमा कंपनियों के साथ समन्वय कर भविष्य में इस तरह के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने पर भी काम किया।

बीमा फर्जीवाड़े के इस बड़े नेटवर्क का खुलासा करने और प्रभावी कार्रवाई के लिए एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...