Friday, September 18, 2026
Home Crime UP फर्जी फ्रेंचाइजी रैकेट का भंडाफोड़: जेप्टो के नाम पर 20 लाख की...

फर्जी फ्रेंचाइजी रैकेट का भंडाफोड़: जेप्टो के नाम पर 20 लाख की साइबर ठगी, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

वाराणसी। साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े फर्जी फ्रेंचाइजी घोटाले का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जेप्टो जैसी नामी कंपनियों के नाम पर वेबसाइट बनाकर देशभर में करोड़ों की ठगी की थी। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना शांतनु कुमार (जमशेदपुर, झारखंड) और विकास कुमार (नालंदा, बिहार) शामिल हैं। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि दो महीने पहले वाराणसी के आयुष कुमार से जेप्टो की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी की गई थी। मामले की जांच के लिए गठित टीमों ने डिजिटल ट्रैकिंग और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह फर्जी वेबसाइट बनाकर “फ्रेंचाइजी ऑफर” के नाम पर निवेशकों से ठगी करता था। आरोपी जेप्टो, अमूल डेयरी, धानी फायनेंस, ब्लीकिंट और वॉल्मो जैसी कंपनियों की हूबहू कॉपी वेबसाइट तैयार करते थे और फिर सोशल मीडिया पर पेड विज्ञापन चलाकर लोगों को जाल में फंसाते थे।

जो भी व्यक्ति इन कंपनियों का नाम गूगल पर सर्च करता, तो सबसे ऊपर इन्हीं की फर्जी वेबसाइट दिखती थी। जैसे ही कोई व्यक्ति वहां डेटा या आवेदन फॉर्म भरता, उसकी जानकारी सीधे गिरोह के पास पहुंच जाती थी। इसके बाद आरोपी उसे कंपनी का फर्जी रजिस्ट्रेशन फॉर्म, लेटर और इनवॉइस भेजकर सिक्योरिटी मनी के नाम पर पैसे ठग लेते थे।

एडीसीपी नीतू सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी शांतनु कुमार इस साइबर रैकेट का मास्टरमाइंड है। उसके साथ विकास कुमार और कई अन्य लोग जुड़े हैं, जिनकी तलाश जारी है।

साइबर क्राइम प्रभारी विदुष सक्सेना ने बताया कि विकास कुमार पहले भी महाराष्ट्र में साइबर फ्रॉड के केस में जेल जा चुका है। टीम अब इनके बैंक खातों, सर्वर और डिजिटल वॉलेट की जांच कर रही है।

अधिकारियों ने जनता को चेतावनी दी है कि फ्रेंचाइजी ऑफर या इनवेस्टमेंट प्लान के नाम पर किसी भी वेबसाइट या विज्ञापन की जांच आधिकारिक कंपनी पोर्टल से ही करें, ताकि ऐसे साइबर गिरोहों से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...