Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India मंडला में बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मामूली विवाद...

मंडला में बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मामूली विवाद ने ली खौफनाक शक्ल

मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने गुस्से में आकर अपनी 60 वर्षीय मां पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना घुघरी थाना क्षेत्र के लाटो गांव के मुकद्दम टोला की है।

पुलिस के अनुसार, रविवार देर शाम आरोपी बेटे कत्तू लाल यादव (38) का अपनी मां भागवती यादव (60) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहा जा रहा है कि बहस के दौरान आरोपी ने आपा खो दिया और घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

घटना के बाद घायल महिला जमीन पर गिर पड़ीं और लहूलुहान अवस्था में पड़ी रहीं। शोर सुनकर पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें घुघरी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की गर्दन और कंधे पर गहरे जख्म हैं और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सूचना पर घुघरी थाना प्रभारी पूजा बघेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कत्तू लाल हमले के बाद मौके से फरार हो गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी की पत्नी और मां के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते घर में अक्सर तनाव का माहौल रहता था। रविवार को इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

पुलिस ने आरोपी कत्तू लाल यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

थाना प्रभारी पूजा बघेल ने कहा कि “यह मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत होता है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।”

ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में गुस्से पर नियंत्रण और पारिवारिक विवादों के समाधान की पहल जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...