Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का...

विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

 नोएडा- साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो विदेशी नागरिकों को तकनीकी सहायता के बहाने ठग रहा था। इस मामले में गिरोह के सरगना सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से अवैध कॉल सेंटर संचालित कर रहा था और अब तक सैकड़ों विदेशी नागरिकों को अपना शिकार बना चुका है। आरोपियों द्वारा इंटरनेट और सोशल मीडिया पर फर्जी टेक सपोर्ट सेवाओं के विज्ञापन दिए जाते थे, जिनमें हेल्पलाइन नंबर साझा किए जाते थे।

जैसे ही कोई विदेशी नागरिक सहायता के लिए कॉल करता, आरोपी खुद को प्रतिष्ठित कंपनी का तकनीकी विशेषज्ञ बताकर उससे संपर्क स्थापित करते थे। इसके बाद वे कंप्यूटर या मोबाइल में समस्या या हैकिंग का डर दिखाकर पीड़ित को भ्रमित करते थे। स्क्रीन शेयरिंग ऐप के जरिए वे पीड़ित के सिस्टम तक पहुंच बनाकर उसकी गतिविधियों पर नियंत्रण कर लेते थे।

एक बार एक्सेस मिलने के बाद आरोपी बैंकिंग जानकारी हासिल कर लेते और उसी के आधार पर रकम वसूलते थे। कम बैलेंस वाले खातों से सैकड़ों डॉलर और अधिक बैलेंस वाले मामलों को गिरोह के वरिष्ठ सदस्यों के पास भेज दिया जाता था, जहां बड़ी रकम की ठगी की जाती थी।

जांच के दौरान पुलिस ने चार लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन, माइक्रोफोन हेडसेट और नेटवर्किंग उपकरण बरामद किए हैं, जिनसे यह कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था। गिरोह किराये के स्थान पर पूरा सेटअप तैयार कर काम कर रहा था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ है और आरोपी विभिन्न माध्यमों से डॉलर, गिफ्ट कार्ड और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए भुगतान लेते थे। बाद में हवाला के जरिए रकम भारत में मंगवाई जाती थी।

पुलिस अब बरामद डिजिटल डिवाइस की गहन जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...