Thursday, September 17, 2026
Home Crime Delhi मोबाइल पर फिल्म दिखाने के बहाने बच्ची के साथ बुजुर्ग ने किया...

मोबाइल पर फिल्म दिखाने के बहाने बच्ची के साथ बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

दिल्ली। निहाल विहार इलाके में दस साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप 70 साल के बुजुर्ग पर है। बच्ची बुजुर्ग को खाना देने के लिए जाती थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पीड़ित बच्ची अपने परिजनों के साथ निहाल विहार इलाके में रहती है। उसके पिता मजदूरी करते हैं, जबकि उसकी मां घरों में काम करती है। 70 साल का आरोपी बुजुर्ग उसके पड़ोस में अकेले रहता है और चाय की दुकान चलाता है। उसके बेटा और बहू नोएडा में रहकर मजदूरी करते हैं। अकेले होने की वजह बच्ची की मां उसके खाने-पीने का ध्यान रखती है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि गुरुवार को बच्ची डर की वजह से पलंग के नीचे छिपकर बैठी थी। बार-बार कहने पर भी वह बाहर नहीं आ रही थी। किसी तरह से उसे बाहर निकला और उससे पूछताछ की।
बच्ची ने बताया कि बुजुर्ग ने उसके साथ गलत काम किया है। आरोपी ने मोबाइल पर फिल्म दिखाने के बहाने बच्ची को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसकी वजह से वह काफी डरी हुई थी। बच्ची की मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग करवाने के बाद उसके परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...