Friday, September 18, 2026
Home Crime UP बुजुर्ग ने बहू और पौत्र पर बांके से ताबड़तोड़ वार कर उतारा...

बुजुर्ग ने बहू और पौत्र पर बांके से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी को किया गिरफ्तार  

सीतापुर। सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पौत्र के रोने से परेशान एक बुजुर्ग का उसकी बहू से विवाद हो गया। आवेश में आकर उसने बहू और पौत्र पर बांके से ताबड़तोड़ कई वार कर डाले। पौत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से ग्रामीण स्तब्ध हैं। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामला तालगांव थाना क्षेत्र का है। गांव मोहरिया कलां के मजरा देवरिया निवासी कमलाकांत बुजुर्ग हैं।

उसकी पत्नी रामदेवी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह राशन लेने गईं थीं। इसी दौरान पता चला कि पति ने उसकी बहू और एक वर्षीय पोते पर बांके से गर्दन पर हमला कर दिया। जब वह घर पहुंची तो उसका पोता आयुष (1) और बहू शिखा (22) मरणासन्न हालत में पड़े थे। पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिखा को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान बहू की भी मौत हो गई। उधर, डबल मर्डर की सूचना पाकर एसपी, सीओ लहरपुर यादवेंद्र यादव व अन्य पुलिसकर्मी गांव पहुंचे।

आरोपी भागने की फिराक में था। वह पुलिस से बचने के लियेए छत पर चढ़ गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार किया। घटनास्थल की जांच के बाद एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि वृद्ध मनोरोगी था। अब तक की जांच में पता चला है कि घर में उसका पौत्र रो रहा था। इस बात पर उसका बहू से विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने दोनों पर बांके से प्रहार कर दिया। हमले में महिला व उसके बेटे की मौत हो गई। आरोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।
आरोपी कमलाकांत की पत्नी रामदेवी ने बताया कि उसके तीन पुत्र हैं। शिखा के पति का नाम अक्षय है। इसके अलावा दो पुत्र अनुज व सत्यम हैं। तीनों पंजाब में नौकरी करते हैं। उसका घर बेटों की कमाई से ही चलता था। आरोपी कुछ भी नहीं कमाता था। अभी सिर्फ अक्षय का ही विवाह हुआ था। रामदेवी के मुताबिक उसका पति मनोरोगी नहीं है। लेकिन उसे अधिक गुस्सा आता है। एक बार गुस्से में उसने हंसिये से रामदेवी पर भी प्रहार किया था। उसके पास जमीन भी नहीं है। मौके पर बहू व ससुर में क्या बात हुई, इसकी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल रामदेवी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...