Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India भाजपा को वोट देने पर मुस्लिम महिला से की मारपीट 

भाजपा को वोट देने पर मुस्लिम महिला से की मारपीट 

मध्य प्रदेश। सीहोर में भाजपा को वोट देने पर एक मुस्लिम महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला के साथ उसके देवर मारपीट की है। पुलिस ने आरोपी देवर पर केस दर्ज कर लिया है। इसके  बाद पीड़ता कलेक्ट्रेट पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। बता दें कि ग्राम बरखेड़ा हसन की रहने वाली 30 वर्षीय समीना बी पति बबलू खां शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंची थी। उसने बताया कि 4 दिसंबर सोमवार को करीबन शाम पांच बजे मैं और मेरे बच्चे कमल के फूल के जीतने की खुशियां मना रहे थे, इसी दौरान मेरा देवर जावेद पिता बहीद खां मुझसे बोला कि तूने बीजेपी को वोट क्यों दिया। मैंने बोला कि मेरी मर्जी में जहां वोट दूंगी। इसी बात पर वह गालियां देने लगा। मैंने विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। जावेद की बीबी उजमा ने भी साथ दिया। मेरी चीखें सुनकर पड़ोस में रहने वाले पंडित विद्यासागर ने बीच बचाव किया। मारपीट के दौरान जावेद एवं उजमा कहने लगे हमारी बात नहीं सुनी तो तुझे जान से खत्म कर देंगे। घटना के समय पति बबलू खां काम करने गए हुए थे। घटना में समीना बी को काफी चोट पहुंची है।

इधर पीड़ित महिला की शिकायत पर अहमदपुर थाना पुलिस ने देवर जावेद के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला तो दर्ज किया है, लेकिन अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इस घटना की राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने भी कड़ी निंदा की है। घटना की जानकारी लगते ही खान कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने पीड़ित मुस्लिम महिला और उनके पिता के साथ कलेक्टर प्रवीण सिंह के समक्ष शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

विधायक से भी मांगी मदद
समीना बी ने कहा कि भाजपा को वोट देने की सजा मुझे देवर ने दी है। अब मैं इंसाफ के लिए यहां आई हूं। मेरे पिता भी मेरे साथ हैं। समीना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सभी योजनाओं का लाभ मुझे मिल रहा है। लाडली बहन की राशि भी मुझे मिल रही है। मेरे बच्चों को भी लाभ मिला है, जिसके लिए मैंने मामा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीहोर विधायक सुदेश राय को ध्यान में रखते हुए भाजपा को वोट किया था। अब वही मुझे इंसाफ दिलाएं।

RELATED ARTICLES

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...

IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी साजिश

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल (39) की सनसनीखेज हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े और खौफनाक नेक्सस...

प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल

नई टिहरी (लंबगांव): उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर स्थित खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों...

AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिला की साइबर सेल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया...

अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तिफरा बाजार चौक पर सरेराह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक फल विक्रेता पर...

अंतरराष्ट्रीय हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़,अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार; 8 पिस्तौल बरामद

अमृतसर: अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल...

जेल अस्पताल के बाथरूम में 16 मुकदमों के आरोपी बंदी ने लगाया फंदा, परिजनों ने जेल डिप्टी पर जड़े गंभीर आरोप

फरीदाबाद: जिले की हाई-सिक्योरिटी वाली नीमका जिला जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार तड़के जेल अस्पताल के बाथरूम में एक...