Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली के मानसरोवर पार्क में बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, पुलिस को...

दिल्ली के मानसरोवर पार्क में बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, पुलिस को करीबी पर शक

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क स्थित राम नगर एक्सटेंशन में एक बुजुर्ग दंपती की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि परिवार या परिचितों के दायरे से जुड़ा व्यक्ति हो सकता है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक दंपती किसी अनजान व्यक्ति के लिए दरवाजा नहीं खोलते थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे किसी जान-पहचान वाले के रूप में ही घर में दाखिल हुए होंगे। यही कारण है कि इस दोहरे हत्याकांड को ‘फ्रेंडली एंट्री’ मानकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधि, तीन लोगों पर शक

जांच के दौरान गली में लगे एक पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। फुटेज में सफेद स्कूटी से आए दो युवक और मास्क लगाए, नीले दस्ताने पहने एक तीसरा व्यक्ति दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि वारदात के समय घर में टीवी की आवाज काफी तेज कर दी गई थी। टीवी पर गाने चल रहे थे, जिससे चीख-पुकार की आवाज बाहर तक नहीं पहुंच सकी और पड़ोसियों को किसी अनहोनी की भनक तक नहीं लगी।

गहने गायब, अलमारी सुरक्षित

मृतका परवेश बंसल के कानों के कुंडल, कंगन और मंगलसूत्र गायब पाए गए हैं। हालांकि घर की अलमारी में रखा बाकी सामान सुरक्षित मिला है। पुलिस का मानना है कि जल्दबाजी में आरोपी केवल वही सामान ले गए, जो आसानी से हाथ लग गया।

परिजनों के अनुसार हत्या के पीछे लूटपाट की मंशा से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन कई अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

बेटे से पूछताछ, आर्थिक तनाव की भी जांच

सूत्रों के मुताबिक मृतक दंपती के बेटे वैभव बंसल से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि वैभव को हाल के दिनों में शेयर बाजार में भारी नुकसान हुआ था और वह इसकी भरपाई के लिए माता-पिता से पैसे मांग रहा था। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बिंदु पर आधिकारिक तौर पर कुछ कहने से बच रहे हैं।

इमारत की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना स्थल की इमारत 230 गज के प्लॉट पर बनी है, जिसमें आठ फ्लैट हैं और सभी में अलग-अलग परिवार रहते हैं। हर फ्लैट के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे थे, लेकिन तीन महीने पहले मरम्मत कार्य के दौरान कैमरों के तार कट गए थे, जिसके बाद से वे बंद थे।

पड़ोसियों ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे मुख्य गेट बंद कर दिया जाता है। आशंका है कि आरोपी लिफ्ट के जरिए ऊपर पहुंचे। लिफ्ट में आने-जाने वाले कुछ लोगों की गतिविधियां भी कैमरों में कैद हुई हैं।

शनिवार रात हुआ खुलासा

शनिवार देर रात जब इकलौता बेटा वैभव घर पहुंचा, तो उसने अंदर मां को एक कमरे में फर्श पर अचेत और पिता को दूसरे कमरे में खून से लथपथ हालत में पाया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

मृतकों की पहचान 75 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक विरेंद्र कुमार बंसल और उनकी पत्नी परवेश बंसल (65) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में परवेश बंसल की मौत गला घोंटने से और विरेंद्र बंसल की मौत सिर व चेहरे पर भारी वस्तु से वार के कारण मानी जा रही है।

इलाके में दहशत, लोगों ने उठाए सवाल

घटना की खबर फैलते ही इलाके में भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि क्षेत्र में चोरी, छीना-झपटी की घटनाएं आम हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की सख्ती नजर नहीं आती।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और परिजनों से पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...