Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP आठ की छात्रा को आतंकित कर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

आठ की छात्रा को आतंकित कर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

हाथरस। रेस्टोरेंट में कक्षा आठ की छात्रा को आतंकित कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि उसका वीडियो बनाया और फोटो भी खींच लिए। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष पर पीड़िता के परिवार को धमकी देने का आरोप लग रहा है। घटना के बाद से छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।

थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में छात्रा के बाबा ने बताया कि उनकी पौत्री शहर के एक इंटर कॉलेज में आठवीं कक्षा की छात्रा है और उसकी मां शहर से बाहर रहती है। आरोपी युवक उनके मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है। 14 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे नीरज ने फोन कर उनकी पौत्री को आगरा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाया और उसे एक कमरे में बंद कर लिया। तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 19 नवंबर को छात्रा की मां हाथरस आई तो उसने उन्हें घटना की जानकारी दी।

पीड़िता के बाबा का आरोप है कि इस संबंध में युवक के परिजनों से वार्ता की तो उन्होंने धमकी दी और युवक ने अपने साथी सचिन अग्रवाल को बुला लिया। दोनों ने धमकी दी कि यदि किसी को घटना के बारे में बताया तो तुम्हारा वो हाल करेंगे, तुम सोच भी नहीं पाओगे। फोटो और वीडियो हमारे पास है। सचिन विहिप की नगर इकाई का अध्यक्ष है और आरोपी उनकी साड़ियों की दुकान पर काम करता था दुष्कर्म के बाद पीड़िता छह दिनों तक सहमी रही। पीड़िता की मां बाहर रहती हैं। जब वह घर पहुंचीं तो बेटी की डरी-सहमी हालत देखी। उन्होंने बेटी से इसका कारण पूछा तो वह मां से चिपक गई और उन्हें रोते हुए पूरी व्यथा बताई।

मां ने जब बेटी की व्यथा सुनी तो उनके होश फाख्ता हो गए। मां ने पूरा वाकया अपने ससुर और पीड़िता के बाबा को बताया। पीड़िता पर दहशत इस कदर हावी थी कि वह इन छह दिनों में स्कूल तक नहीं गई और न हीं किसी को कुछ बताया। जब वह विद्यालय नहीं गई तो बाबा ने उससे कई बार इसका कारण पूछा, लेकिन वह उन्हें भी अपनी पीड़ा बता नहीं सकी। मां के आने के बाद बेटी का हौसला बढ़ा और उसने पूरी घटना की जानकारी उनको दी। इसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचीं और पुलिस से शिकायत की। इस घटना को लेकर इलाके में भी चर्चाएं रहीं। पीड़िता के बाबा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवचेना की जा रही है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पीड़िता के परिजन मेरी दुकान पर आए थे। मैंने उन्हें बताया था कि आरोपी युवक को दिवाली पर ही काम से निकाल दिया है। मेरा उससे कोई मतलब नहीं है। इसके बावजूद भी मेरा नाम रिपोर्ट में शामिल किया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...