Sunday, September 20, 2026
Home Crime India साले की शादी में पहुंचे दामाद की ईट से मारकर की हत्या,...

साले की शादी में पहुंचे दामाद की ईट से मारकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

गोपालगंज। सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव में साले की शादी में ससुराल पहुंचे दामाद की ईट से मारकर हत्या कर दी गई। रात में सोने के दौरान ईंट से हमला कर घटना को अंजाम दिया गया। मृतक का नाम अवधेश राम है, जो सीवान जिला के दरौंदा थाना क्षेत्र के बाल बंगरा गांव का रहने वाला था। मृतक अपनी पत्नी के साथ उसके ममेरे भाई की शादी शामिल होने के लिए गोपालगंज पहुंचा हुआ था। शनिवार की सुबह हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

परिजनों ने बताया कि अवधेश राम अपनी पत्नी नीतू देवी के मामा भगवान राम के बेटे संदीप राम के शादी समारोह में भाग लेने सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव में आया था। शुक्रवार को संदीप के बरात जाना था, लेकिन गाड़ी कम थी और बाराती ज्यादा थे। इसी कारण जगह नहीं मिलने पर बहुत से बराती नहीं जा पाये, जिसमे अवधेश राम भी नहीं जा सका।

परिजनों ने बताया कि बरात जाने के बाद रात में सिधवलिया थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव का एक युवक आया और महिलाओं के साथ बदतमीजी करने लगा। इस पर अवधेश राम से उसकी विवाद हो गई। बाद में आरोपी युवक घर चला गया और अवधेश राम घर के ठीक सामने मचान पर सो गए। इतने में आरोपित युवक आया और ईंट से हमला कर दिया। हमले में अवधेश महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अवधेश राम की हत्या की खबर मिलते ही बरात में खलबली मच गई। आनन-फानन में शादी संपन्न करवाकर बराती वापस आये। हत्या की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर सिधवलिया थानाध्यक्ष हरेराम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अवधेश राम की हत्या की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया. पत्नी नीतू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...