उत्तर प्रदेश। मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा लूट कर चालक की हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने कत्ल करने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रैदास पुरी निवासी राजेश ई-रिक्शा चलाता था। उसने किराये पर ई-रिक्शा ली हुई थी। बताया गया कि वह शुक्रवार की शाम को ई-रिक्शा वापस करने गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा।
वहीं, शनिवार सुबह नई मंडी क्षेत्र में गांव बझेड़ी के जंगल में उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने किसी तरह शव की शिनाख्त कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।







