Friday, September 18, 2026
Home Crime India पीजी में अपना सामान लेने गए युवक की चाकुओं से गोदकर की...

पीजी में अपना सामान लेने गए युवक की चाकुओं से गोदकर की हत्या

पंजाब।  मोहाली जिले के गांव बलौंगी में एक पीजी में अपना सामान लेने गए 34 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके सिर पर तवे से चार से पांच वार किए गए। बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरी में बंद कर उसे टीडीआई खरड़ में बरियाली के पास गंदे नाले में फेंक दिया। सुबह राहगीरों ने शव देखा और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई है। जोगिंदर की बलौंगी में मिस्टर ग्रिल नाम से फास्ट फूड की दुकान थी और वह मलोया में किराये पर रहता था।

हत्या का आरोप सांई पीजी में किराये पर रहने वाले पारस पर लगा है। पारस मूलरूप से ऊना (हिमाचल) के गांव कुहाड़छन का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक के भाई मोहित के बयान पर बलौंगी थाने ने आरोपी पारस पर कत्ल का मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने कसौल (हिमाचल प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। आरोपी को खरड़ अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

जोगिंदर का बलौंगी में फास्ट फूड का काम है। उसके फास्ट फूड की दुकान के साथ बलौंगी के पूर्व सरपंच ने सांई पीजी खोला हुआ है, जिसके कमरा नंबर-34 में पारस किराये पर रहता है। पारस का जोगिंदर की दुकान पर अक्सर आना जाना था। वह उससे कई बार उधार खाना भी खा चुका था। उसने जोगिंदर की कुछ उधारी देनी थी।

एक दिन पारस जोगिंदर से उसका इंडक्शन व चार्जर इस्तेमाल के लिए ले गया लेकिन बार-बार कहने पर भी जोगिंदर उसकी उधारी व इंडक्शन वापस नहीं कर रहा था। सात दिसंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे खाना खाने के बाद जोगिंदर पारस से इंडक्शन चूल्हा लेने पीजी गया था। जोगिंदर के पिता व उसका छोटा भाई मोहित उसके ताया के घर जुझार नगर में रहते हैं। वह दोपहर का खाना उन्हीं के घर पर खाकर गया और भाई को बोलकर गया कि वह पारस से इंडक्शन लेने उसके पीजी जा रहा है, इसके बाद आकर दुकान खोलेगा।

जोगिंदर सांई पीजी में पारस के कमरे में गया। वहां दोनों की बहस हुई और उसके बाद पारस ने चाकू से जोगिंदर पर हमला किया। चाकू का एक वार जोगिंदर की ठुडी के नीचे व दूसरा कान के नीचे गर्दन पर किया गया। इसके बाद उसके सिर पर तवे से चार से पांच वार कर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी कैमरे में जोगिंदर पारस के कमरे में दाखिल होता दिखाई दिया लेकिन आता हुआ नहीं दिखा। कुछ देर बाद पारस एक सफेद रंग की बोरी को घसीटता हुआ सीसीटीवी कैमरे में नजर आया। उसने सीढ़ियों से बोरी को नीचे उतारा और जोगिंदर के ही मोटरसाइकिल पर बोरी लादकर टीडीआई पहुंचा, जहां उसने शव को गंदे नाले में फेंका और फरार हो गया। पारस ने उसका मोटरसाइकिल चंडीगढ़ में पार्क किया और वहां से बस पकड़कर हिमाचल फरार हो गया। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...