Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP आपसी विवाद के चलते पत्नी की फावड़े से काटकर की हत्या, आरोपी...

आपसी विवाद के चलते पत्नी की फावड़े से काटकर की हत्या, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद जिले के लोनी कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी मुस्तफाबाद कॉलोनी में आपसी विवाद के चलते अयूब ने अपनी पत्नी फरजाना की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूछताछ की मूलरूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला अयूब पत्नी फरजाना और पांच बच्चों के साथ लोनी के पूर्वी मुस्तफाबाद कॉलोनी में रहता है। वह मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार दोनों में पिछले एक सप्ताह से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार रात को दोनों में फिर से विवाद हुआ। घर में दंपती और पांच बच्चे मौजूद थे।

अयूब ने अपनी पत्नी पर फावड़े से वार कर दिया। अयूब सिर से लेकर पेट तक एक के बाद एक कई वार करता चला गया। मां को बचाने आए बच्चों को भी आरोपी ने धक्का देकर गिरा दिया। सूचना पर पहुंचे एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वारदात की सही वजह का पता किया जा रहा है।अयूब काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता था। परिवार की पूरी जिम्मेदारी फरजाना पर थी। वह घर में सिलाई का काम करती थी। उनकी तीन बेटी और दो बेटे काम में हाथ बंटाते थे।

कुछ समय पहले ही फरजाना ने किस्तों पर मकान लिया था। इस मकान की किस्त फरजाना और उनके बच्चे भर रहे थे। धीरे-धीरे मकान में जरूरत का सभी सामान भी एकत्रित कर रहे थे। इसके साथ बेटी की शादी के लिए भी फरजाना तैयारी कर रही थी। वारदात के दौरान मां को बचाने के लिए बेटी अर्शी आई तो उसके हाथ पर भी फावड़ा लगा। वह रोते हुए बोली, जब मेरे इतना तेज लगा तो मां को कितना दर्द हुआ होगा। अर्शी ने पिता पर कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...