Saturday, September 19, 2026
Home Crime India अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन शातिरों की हुई गिरफ्तारी 

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन शातिरों की हुई गिरफ्तारी 

हरियाणा  यमुनानगर में एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग है। आरोपियों से हरियाणा व हिमाचल प्रदेश से चुराई गई 10 बाइक बरामद हुई हैं। दोनों आरोपी नाबालिग को चोरी की बाइक बेचते थे। दो आरोपियों को अदालत पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं नाबालिग को बाल सुधार गृह करनाल भेजा गया। सेल इंचार्ज सुखविंदर राणा ने बताया कि उनकी टीम को मिली कि दो युवक चोरी की बाइक को बेचने के लिए ताजेवाला हेड से होते हुए उत्तर प्रदेश जाएंगे। सूचना के आधार पर टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद दो युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। टीम ने रोक कर जांच की। इस पर उनके पास से चोरी की बाइक बरामद की गई।

पूछताछ में उनकी पहचान चुहुड़पुर कलां निवासी विकास उर्फ पडो व पिपली माजरा के गौरव उर्फ गोरा के तौर पर हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने हरियाणा के यमुनानगर से आठ बाइक चोरी कर की हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के पावंटा साहिब से दो बाइक चोरी की थी। वह चोरी करके बाइक लेदी निवासी 17 वर्षीय किशोर को बेचते थे। पूछताछ के बाद टीम ने नाबालिग को भी गिरफ्तार कर लिया। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी विकास व गौरव दोस्त हैं। वे पिछले दो साल से बाइक चोरी कर रहे थे। आरोपी शादी पैलेस व धार्मिक कार्यक्रमों के बाहर से बाइक चोरी करते थे। आरोपियों से दो बाइक ऐसी मिली है, जिनका सामान खोलकर बेच दिया। टीम ने वह सामान भी बरामद कर लिया।
इंचार्ज सुखविंदर राणा ने बताया कि 12 मार्च 2023 को आरोपियों ने जगाधरी अंबाला रोड से बाइक चोरी की। 13 फरवरी 2023 को नीलकंड पैलेस बिलासपुर के बाहर से बाइक चोरी की। 11 जुलाई को पंचमुखी हनुमान मंदिर बिलासपुर से, 24 जून 2023 को खिजरी पीर मजार के बाहर से, 15 जून 2023 को छछरौली खाटू श्याम जी के चल रहे जागरण में आए एक व्यक्ति की बाइक चोरी की। 30 सितंबर 2023 को दादूपुर हेड पार्क के बाहर से बाइक चोरी की। इसके अलावा चार बाइक 102 सीआरपीसी के तहत कब्जे में ली गई हैं। दो बाइक आरोपियों ने हिमाचल प्रदेश के पावंटा साहिब से चोरी की थी।

 

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...