Tuesday, March 17, 2026
Home Crime India पारिवारिक विवाद के चलते ससुर ने अपने समधी और उसके नाबालिग बेटे...

पारिवारिक विवाद के चलते ससुर ने अपने समधी और उसके नाबालिग बेटे की गोली मारकर की हत्या

पंजाब। अमृतसर बी डिवीजन थानाक्षेत्र स्थित तेज नगर में विवाहिता के सुबह देरी से उठने पर हुए विवाद ने खूनी रुप धारण कर लिया। युवती के ससुर ने अपने समधी और उसके नाबालिग बेटे की गोलियां मारकर हत्या कर दी। रविवार रात हुए इस दोहरे हत्याकांड में समधी ने सोमवार दोपहर श्री गुरु रामदास जी अस्पताल में दम तोड़ा। जबकि उसके नाबालिग बेटे की जीटी रोड स्थित अमनदीप अस्पताल में शाम करीब सात बजे मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी समधी हरजीत सिंह निवासी तेज नगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर पिस्तौल कब्जे में लेकर उस पर डबल मर्डर का केस दर्ज कर लिया है। दोनों मृतकों की पहचान दलजीत सिंह (55) व गुरप्रीत सिंह (17) निवासी तेज नगर चौक के रूप में हुई है। इलाकावासियों ने बताया कि रविवार रात हरजीत सिंह और दलजीत सिंह में तकरार हुई थी।

तेज नगर चौक निवासी मृतक दलजीत सिंह के भाई गुरजीत सिंह ने बताया कि उनके भाई ने छह माह पहले अपनी बेटी की शादी संधू बिल्डिंग मैटीरियल के मालिक हरजीत सिंह संधू के बेटे नवजोत सिंह निवासी तेज नगर से की थी। बेटी अब गर्भवती थी। दोनों परिवारों में गर्भवती विवाहिता के सुबह देरी से उठने पर विवाद हो गया था। ससुराल वालों को नाराजगी थी कि गर्भवती विवाहिता को सुबह छह बजे उठना चाहिए। जबकि वह सुबह करीब आठ बजे उठती है।

वहीं लड़की पक्ष का कहना है कि नई-नई शादी हुई है। सब ठीक हो जाएगा, बेटी गर्भवती भी है, इसलिए उसका ख्याल रखा जाना चाहिए। बस इसी बात पर दोनों पक्ष भिड़ गए। रविवार शाम उसे पत्नी के साथ कहीं घूमने जाना था। इस दौरान उन्हें फोन आया कि उसके भाई दलजीत सिंह को गोलियां लगी हैं। वहां पहुंचा तो पता चला कि दलजीत सिंह के 17 वर्षीय बेटे गुरप्रीत सिंह को भी हरजीत सिंह ने गोलियां मारी हैं। इसके तुरंत बाद पड़ोसियों ने तुरंत बाप-बेटे को श्री गुरु रामदास जी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दलजीत सिंह को मृत बता दिया। जबकि बेटे की सोमवार शाम करीब सात बजे अस्पताल में मौत हो गई।

सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि तेज नगर में गुरप्रीत सिंह और उसके पिता दलजीत सिंह की पारिवारिक विवाद में गोलियां मारकर हत्या की गई है। इसमें मुख्यारोपी को गिरफ्तारी कर लिया है। वारदात के दौरान इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...