Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi चरित्र पर शक होने पर पत्नी की पत्थर से मारकर की थी...

चरित्र पर शक होने पर पत्नी की पत्थर से मारकर की थी हत्या, आजीवन कारावास की सुनाई सजा

गुरुग्राम। करीब छह साल पहले पत्नी चरित्र पर शक होने पर नाथूपुर की पहाड़ी पर पत्नी की पत्थर से मारकर हत्या करने के वाले पति को जिला अदालत ने आजीवन कारावास की सजा दी है। इसके साथ ही अदालत ने दोषी धर्मेंद्र पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह आदेश अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश सुनील कुमार दीवान की अदालत ने दिया हे।नाथूपुर निवासी विक्रम ने सात अप्रैल 2019 को डीएलएफ फेस-तीन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने तीन साल से नाथूपुर की पहाड़ी पर प्रचून की दुकान की हुई है। पहाड़ी पर उनके चाचा बोबी के कमरे बनाए हुए हैं। कमरे में उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के गांव अकरौली निवासी सतीश करीब दो साल से अपने परिवार के साथ रह रहा है। छह अप्रैल की शाम को सतीश ने उन्हें बताया था कि उसका भाई धर्मेंद्र अपनी पत्नी काजल के साथ आने के लिए कहर रहा था। वह अभी तक नहीं आया, लेकिन उसके कपड़ों को एक बैग पहाड़ी पर मंदिर के पास मिला है।

अगले दिन सुबह करीब नौ बजे सतीश की पत्नी सरिता उन्हें पहाड़ी पर मंदिर के पास मिली और बताने लगी कि उनके देवर धर्मेंद्र ने पत्नी काजल की हत्या कर शव को पहाड़ी की झाड़ियों में फेंककर गांव भाग गया। उन्होंने उसके साथ मिलकर शव की तलाश की तो उन्हें पास में ही एक झाड़ियों में महिला का शव मिला। सरिता ने शव की पहचान कर बताया कि वह शव काजल का है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आठ अप्रैल को धर्मेंद्र को एमजी रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से उसकी पैंट बरामद की जिस पर खून के निशान लगे हुए थे।

पुलिस पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि उसको अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसको लेकर जब वह पूछताछ कर रहा था तो कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पत्थर से उसकी हत्या कर दी । दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने धर्मेंद्र को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा दी है। काजल का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. दीपक माथुर ने अदालत में अपने बयान में बताया कि उनकी मौत पर सिर पर चोट लगने से हुई थी। इसके साथ ही वह पांच महीने की गर्भवती भी थी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...