Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi DU की छात्रा की हत्या का खुलासा: आरोपी ने संजय वन में...

DU की छात्रा की हत्या का खुलासा: आरोपी ने संजय वन में की वारदात

महरौली के जंगलों में मिला शव, अर्शकीरत नामक युवक गिरफ्तार

दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में रविवार को एक युवती की दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया। डीयू की छात्रा महक (18) को उसके जानकार अर्शकीरत (22) ने संजय वन में मिलने बुलाया और वहां चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद शव को जलाने की भी कोशिश की गई। पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी को पकड़ लिया।

महक दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से बीए फर्स्ट ईयर कर रही थी और परिवार के साथ जहांगीरपुरी में रहती थी। वह रविवार सुबह कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। उसी दिन दोपहर में अर्श के पिता ने महक की मां को फोन कर बताया कि उनकी बेटी ने उनके बेटे पर चाकू से हमला किया है, लेकिन फोन पर पीछे से अर्श खुद कहता सुना गया कि उसने महक पर वार किया है।

महक के माता-पिता इस सूचना से घबरा गए और सीधे महरौली थाने पहुंचे। बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई और पुलिस महक की तलाश में जुट गई। रातभर जंगल और आसपास के इलाके खंगाले गए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सोमवार सुबह पुलिस ने अर्श को रानीबाग से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि वह पेट्रोल और चाकू लेकर पहले से ही वारदात की तैयारी कर चुका था। उसने बताया कि बातचीत के दौरान जब महक ने संबंध खत्म करने की बात दोहराई तो उसने गुस्से में आकर हमला कर दिया और फिर शव को जलाने की कोशिश की। सीसीटीवी फुटेज से भी पुष्टि हुई कि अर्श सुबह 8:30 बजे संजय वन पहुंचा और महक 9:45 बजे वहां दाखिल हुई। दोपहर करीब 12:57 पर अर्श अकेले और घायल हालत में बाहर आता दिखा।

शव की बरामदगी के बाद यह भी सामने आया कि अर्श पहले भी महक के घर जाकर उसके परिवार से बदतमीज़ी कर चुका था। जब परिवार ने पुलिस में शिकायत की धमकी दी तो वह माफी मांग कर चला गया। घटना स्थल महरौली और किशनगढ़ थानों की सीमा में होने के कारण केस दर्ज करने को लेकर थोड़ी देर असमंजस रहा, लेकिन अंततः महरौली थाने में अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

महक और अर्श की एक साल पहले दोस्ती हुई थी, लेकिन जब लड़की ने दूरी बनानी शुरू की तो अर्श ने इसे अस्वीकार नहीं किया बल्कि प्रतिशोध में बदल दिया। ये घटना साफ दिखाती है कि रिश्तों में अस्वीकृति को न संभाल पाना किस हद तक खतरनाक बन सकता है। फिलहाल आरोपी अर्श पुलिस की हिरासत में है और केस की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...