Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi शराबी फूफा ने चार साल की बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म,...

शराबी फूफा ने चार साल की बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म, हत्या कर झांड़ियों में फेंका शव

नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक थाना क्षेत्र में शराबी फूफा ने चार साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया, उसके बाद हत्या कर शव झांड़ियों में फेंक दिया। वारदात 22 सितंबर की है। मामले में पुलिस ने आरोपी को यूपी पुलिस की मदद से यूपी के सीतापुर जिले से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी शराब पीने की आदी है। उसकी पत्नी और दो बच्चे नरेला इलाके में साले के यहां रहते हैं। आरोपी पत्नी और बच्चे को सीतापुर रहने के लिए बुला रहा था। लेकिन पत्नी उसकी शराब पीने की आदत से परेशान होकर नहीं आना चाहती थी। ऐसे में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

डीसीपी रवि कुमार सिंह के अनुसार, 22 सितंबर को पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी कि उसके जीजा ने उसकी बेटी का अहरण कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि पीड़ित की बहन की शादी आरोपी से हुई है। दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता रहता है। ऐसे में पत्नी अपने भाई के यहां रहने आ गई थी। इस बात की जानकारी मिलने पर आरोपी ने अपने साले को फोन अपनी पत्नी को वापस भेजने के लिए कहा। साथ ही धमकी दी कि पत्नी को नहीं भेजने पर वह उसकी बेटी को अगवा कर लेगा। परिवार वालों को लगा कि वह मजाक कर रहा है। लेकिन बेटी के गायब होने के बाद पीड़ित ने आरोपी से फोन पर बात की।
आरोपी ने अगवा करने की बात मानी। पुलिस ने आरोपी के फोन नंबर की लोकेशन के बारे में पता किया। जिससे उसका लोकेशन सीतापुर यूपी में आई। पुलिस परिवार के साथ वहां पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था। वह अपनी पत्नी को यूपी में गांव वापस जाने के के लिए कह रहा था। लेकिन उसकी पत्नी जाना नहीं चाहती थी क्योंकि वह और उसकी बेटी नरेला में एक फैक्टरी में काम कर रही थीं, जिससे उनकी जरूरतें मुश्किल से पूरी हो रही थीं।
उनके पास गांव में कोई रोजगार के अवसर नहीं थे। आरोपी आदतन शराबी है और हमेशा शराब के नशे में रहता है। घटना वाले दिन आरोपी का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ। इसके बाद आरोपी ने बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया। उसके बाद हत्या कर शव को टिकरी गांव के खुले तालाब के पास झाड़ियों के पास फेंक दिया था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...