Thursday, May 14, 2026
Home Crime Delhi पूर्वी दिल्ली में ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 21 किलो से ज्यादा गांजा...

पूर्वी दिल्ली में ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 21 किलो से ज्यादा गांजा और स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली- पूर्वी दिल्ली में नारकोटिक्स स्क्वाड ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा और स्मैक बरामद की है। जब्त किए गए नशीले पदार्थों की बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार नशे के कारोबार पर नजर रखने के लिए पूर्वी जिले की नारकोटिक्स टीम लगातार अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो तस्कर स्कूटी के जरिए गांजा लेकर दिल्ली में सप्लाई करने के लिए आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने एनएच-24 पर खिचड़ीपुर बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर दी।

कुछ समय बाद स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध वहां पहुंचे, जिन्हें पुलिस टीम ने रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान उनके पास मौजूद बैग से 21 किलो 730 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा एक आरोपी के पास से करीब 46 ग्राम स्मैक भी मिली। मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकबर और फिरोज खान के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करते थे। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि फिरोज खान पहले भी कई बार मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में पकड़ा जा चुका है और उसके खिलाफ अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

RELATED ARTICLES

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...