Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Delhi उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में ड्रग्स गिरोह का पर्दाफाश, युवाओं की भर्ती कर रहा...

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में ड्रग्स गिरोह का पर्दाफाश, युवाओं की भर्ती कर रहा था कुख्यात बदमाश

दिल्ली- उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में नशे के कारोबार से जुड़ा एक संगठित गिरोह सामने आया है, जिसमें एक कुख्यात अपराधी युवाओं को शामिल कर ड्रग्स की तस्करी करवा रहा था। इस पूरे नेटवर्क का खुलासा तब हुआ, जब मादक पदार्थों के साथ एक नाबालिग को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह 47 वर्षीय आनंद राज उर्फ सागर द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो जहांगीरपुरी इलाके का रहने वाला है। आरोपी पहले भी ड्रग्स से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद उसने दोबारा अवैध धंधा शुरू कर दिया। महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगठित अपराध से जुड़ा मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आनंद राज एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में कुल 16 मामले दर्ज हैं। वर्ष 1996 में उस पर पहली बार गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद वह लगातार हिंसक वारदातों, आबकारी अधिनियम और मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों में संलिप्त रहा।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपने भाई पवन राज को भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल कर लिया था। दोनों मिलकर आर्थिक लाभ के लिए प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने लगे। धीरे-धीरे आरोपी ने युवाओं को लालच देकर अपने गिरोह में जोड़ना शुरू किया और ड्रग्स सप्लाई का एक संगठित नेटवर्क खड़ा कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों के कारण इलाके की कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो गया था। बार-बार गिरफ्तारी और अदालत में पेशी के बावजूद वह जमानत पर छूटते ही फिर से अपराध में लिप्त हो जाता था। वर्ष 2024 में भी उसके खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उसे गिरफ्तार किया गया था।

मादक पदार्थों के एक मामले में पकड़े गए नाबालिग ने बाल न्यायालय में बयान देते हुए बताया कि वह आरोपी से ही ड्रग्स खरीदता था। उसने आरोपी के घर की पहचान भी कराई, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि आनंद राज एक संगठित ड्रग-तस्करी गिरोह चला रहा था।

पुलिस के अनुसार संगठित अपराध से जुड़े इस मामले में आरोपी को बीएनएस की धारा 111 के तहत पांच साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा और पांच लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...