Wednesday, June 10, 2026
Home Crime UP दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

बरेली। क्योलड़िया थाना पुलिस ने सवा साल पुराने किशोरी के लापता होने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने किशोरी की हत्या और वर्ष 2017 में एक महिला की हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलीम हुसैन और आसिम उर्फ अमित उर्फ डॉ. बंगाली के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल फरार होने की कोशिश में थे, जिन्हें पुलिस ने 11 फरवरी को भौआ बाजार के पास बौरिया कट से गिरफ्तार कर लिया।

गुमशुदगी से हत्या तक पहुंची जांच

क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 8 जनवरी 2025 को अपनी 16 वर्षीय पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान सितंबर 2025 में कैलाश नदी के किनारे गन्ने के खेत से मानव अवशेष, कपड़े और बालों की चोटी बरामद हुई। डीएनए जांच से यह पुष्टि हुई कि अवशेष लापता किशोरी के ही हैं। इसके बाद मामले में हत्या की धाराएं बढ़ाई गईं।

मोबाइल लोकेशन से सामने आए अहम सुराग

पुलिस जांच में मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर गांव के ही सलीम हुसैन की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। किशोरी से उसकी लगातार बातचीत और घटना वाली रात दोनों की लोकेशन एक ही स्थान पर मिलने से पुलिस का शक गहराया।

पॉलीग्राफ नोटिस के बाद फरार हुए आरोपी

पुलिस ने न्यायालय की अनुमति से सलीम का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू की। नोटिस मिलते ही सलीम फरार हो गया। आगे की जांच में सामने आया कि वह भौआ बाजार स्थित एक क्लीनिक में आसिम उर्फ डॉ. बंगाली के साथ काम करता था। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी कोलकाता भागने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके बाद उन्हें धर दबोचा गया।

पूछताछ में कबूली वारदात

पुलिस पूछताछ में सलीम हुसैन ने किशोरी की हत्या की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह किशोरी को रात में बुलाकर गन्ने के खेत में ले गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया और मोबाइल फोन नदी में बहा दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।

वहीं, आसिम उर्फ डॉ. बंगाली ने वर्ष 2017 में अपनी पत्नी रजनी की हत्या की साजिश रचने की बात कबूल की। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने सलीम के साथ मिलकर कैलाश नदी किनारे पत्नी की गला दबाकर हत्या की और शव को दफना दिया। इस मामले में थाना भुता में पहले से मुकदमा दर्ज है।

आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस के अनुसार, सलीम हुसैन (22 वर्ष) पर लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह वर्तमान में दो हत्याकांडों में आरोपी है। वहीं, आसिम उर्फ अमित उर्फ डॉ. बंगाली पश्चिम बंगाल का मूल निवासी है और उस पर अपहरण व पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस का बयान

एसपी उत्तरी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि सर्विलांस, साइबर सेल और एसओजी की संयुक्त टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस जघन्य अपराध का खुलासा किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। पुलिस दोनों मामलों में जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...

IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी साजिश

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल (39) की सनसनीखेज हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े और खौफनाक नेक्सस...

प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल

नई टिहरी (लंबगांव): उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर स्थित खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों...

AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिला की साइबर सेल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया...

अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तिफरा बाजार चौक पर सरेराह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक फल विक्रेता पर...

अंतरराष्ट्रीय हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़,अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार; 8 पिस्तौल बरामद

अमृतसर: अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल...

जेल अस्पताल के बाथरूम में 16 मुकदमों के आरोपी बंदी ने लगाया फंदा, परिजनों ने जेल डिप्टी पर जड़े गंभीर आरोप

फरीदाबाद: जिले की हाई-सिक्योरिटी वाली नीमका जिला जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार तड़के जेल अस्पताल के बाथरूम में एक...