Thursday, November 5, 2026
Home Crime Delhi घरेलू विवाद बना दोहरी मौत की वजह, 20 रुपये के झगड़े में...

घरेलू विवाद बना दोहरी मौत की वजह, 20 रुपये के झगड़े में पत्नी की हत्या, पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

नई दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली घरेलू विवाद ने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया। 20 रुपये को लेकर हुए झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

मृत महिला की पहचान 45 वर्षीय महेंद्र कौर और आरोपी पति की पहचान कुलवंत सिंह उर्फ संजय उर्फ बंटी (48) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार ने पहले मामले को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी सच्चाई उजागर कर दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महेंद्र कौर कस्तूरबा नगर, विवेक विहार में अपने परिवार के साथ रहती थीं। परिवार में पति के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं। कुलवंत सिंह पेशे से ऑटो चालक था, जबकि दोनों बेटे अलग-अलग निजी काम करते हैं।

बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे घर में सिर्फ पति-पत्नी और बड़ा बेटा शिवचरन मौजूद थे। इसी दौरान 20 रुपये मांगने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कुलवंत सिंह ने मकान की छत पर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

कुछ देर बाद जब बड़ा बेटा शिवचरन घर लौटा तो उसने मां को मृत अवस्था में पाया। उसने पड़ोसियों को बुलाया और शव को नीचे लाकर चारपाई पर रखा। इस दौरान उसने सभी को यह बताया कि उसकी मां ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

उधर, घटना की सूचना राजस्थान के डुंगरपुर में रहने वाले कुलवंत के छोटे भाई सतवंत सिंह को मिली। सतवंत ने महिला की मौत को संदिग्ध बताते हुए पीसीआर कॉल की और गले पर चोट के निशानों की जानकारी दी। सूचना मिलते ही विवेक विहार थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस को बेटे के बयान पर शक हुआ, जिसके बाद महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में साफ हुआ कि महेंद्र कौर की मौत गला दबाने से हुई थी। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इधर, पुलिस को सूचना मिली कि कुलवंत सिंह पास के रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ है। पुलिस और स्थानीय लोग जब वहां पहुंचे तो कुलवंत भागने लगा। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रेन के आगे उसने छलांग लगा दी। उसे गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुलवंत कई फीट दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि महज चार दिसंबर को ही दंपती ने अपनी बेटी की शादी बड़े धूमधाम से की थी। बुधवार को बेटी को एक रस्म के लिए मायके आना था और घर में तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया।

माता-पिता की एक साथ मौत के बाद दोनों बेटों और बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा

राउरकेला। महज 50 हजार रुपये के कर्ज ने एक कॉलेज छात्र को अपराध की राह पर ला खड़ा किया। सुंदरगढ़ जिले के कंदाबहाल में...

कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में जमीन को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को हिंसक झड़प में बदल गया। बिधनू थाना क्षेत्र के दहेली...

महिला की चेन छीनने के 48 घंटे में पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी, लूट का सोना खरीदने वाला कारोबारी भी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में महिलाओं के गले से सोने की चेन उड़ाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ब्रह्मपुरा थाना पुलिस...

प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, लखनऊ के दंपती पर मुकदमा दर्ज

प्रयागराज। सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का भरोसा देकर एक रिटायर्ड कर्मचारी और उसके बेटे से 40 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया...

देहरादून में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 9.38 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में नेहरू...

भोजपुर में मां-बेटे की दोहरी हत्या से सनसनी, बड़े बेटे और बहू हिरासत में; संपत्ति विवाद की आशंका

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव में...

बाराबंकी में पति ने पत्नी की हत्या कर घर में बंद किया शव, ससुर को फोन पर दी वारदात की जानकारी देकर फरार

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में घरेलू विवाद के बीच एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने...

देहरादून में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने लगातार दो दिनों तक अभियान चलाकर बड़ी...

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद

ऋषिकेश। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। 2 और...

रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद

रोहतक। हरियाणा के रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और उसके साथ यौन शोषण के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। दसवीं...