Friday, June 19, 2026
Home Crime Delhi जन्मदिन पार्टी में गानों को लेकर हुआ विवाद, युवक पर कुल्हाड़ी से...

जन्मदिन पार्टी में गानों को लेकर हुआ विवाद, युवक पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

नई दिल्ली। ज्योति नगर क्षेत्र में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक युवक पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस की तत्परता से एक आरोपी मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

घटना 30 अप्रैल की रात करीब 12 बजे की है, जब इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल पर तैनात पुलिसकर्मी इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने लोनी गोल चक्कर के पास कुछ लोगों को झगड़ते देखा। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए एक हमलावर सूरज को पकड़ लिया और गंभीर रूप से घायल युवक को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया।

घायल की पहचान बुराड़ी निवासी अरविंद पांडेय के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सहरसा (बिहार) का रहने वाला है और दिल्ली की एक बिजली कंपनी में कार्यरत है। पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी के अनुसार, अरविंद अपने दोस्त राज के जन्मदिन पर पार्टी में शामिल हुआ था। वहां करीब 20 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

पार्टी के दौरान गाना बजाने को लेकर अरविंद का शिवम और सूरज से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। शिवम, सूरज और उनके साथियों ने अरविंद पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने अरविंद के बयान पर सूरज को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की खेप के साथ संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन...

दिल्ली में गवाहों को डराने की साजिश! शाहाबाद डेरी में ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को...

तुगलक रोड में कबाड़ी को मारी गोली, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच तेज

नई दिल्ली: राजधानी के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके तुगलक रोड में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने एक...

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...