Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi दिशा पाटनी के घर फायरिंग: नाबालिगों को नहीं था टारगेट का पता,...

दिशा पाटनी के घर फायरिंग: नाबालिगों को नहीं था टारगेट का पता, मास्टरमाइंड ने दिया था पैसा और कानून से बचने का लालच

नई दिल्ली-  फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित आवास पर हुई फायरिंग की घटना में पकड़े गए दो नाबालिगों को असल में यह तक नहीं बताया गया था कि उनका निशाना कौन है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा की गई पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि दोनों किशोरों को सिर्फ फायरिंग करने और मोटी रकम मिलने का वादा किया गया था, लेकिन यह नहीं बताया गया कि वे एक सेलिब्रिटी के घर पर हमला करने जा रहे हैं।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि दोनों किशोर बागपत के बड़ौत क्षेत्र के रहने वाले हैं और इनका संपर्क अरुण नामक युवक से था, जो इस फायरिंग का मास्टरमाइंड था। अरुण ने ही उन्हें गैंगस्टर रोहित गोदारा के इशारे पर इस काम में शामिल किया था। अरुण ने दोनों को बताया था कि “तुम नाबालिग हो, पकड़े गए तो कुछ नहीं होगा”, और बदले में 4-5 लाख रुपये देने का लालच दिया।

पहले से नहीं था कोई आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए दोनों किशोर पहले किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं रहे थे। इसीलिए जब फायरिंग की गई तो वे घबराहट में लक्षित तरीके से गोली नहीं चला सके। घटना के बाद जब कोई खास प्रतिक्रिया नहीं हुई, तो अगले दिन खुद अरुण और रविंद्र ने दोबारा फायरिंग की, जिसमें बाद में मुठभेड़ के दौरान दोनों मारे गए।

इससे पहले भी रविंद्र का नाम कई मामलों में सामने आ चुका है। 2024 के अंत में, उसने हरियाणा के फतेहाबाद में कुख्यात बदमाश रवि जासी को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश की थी, जिसमें एक बड़ा एनकाउंटर हुआ था और रवि जासी समेत एक अन्य नाबालिग की मौत हुई थी।

फायरिंग से पहले की थी रेकी, बाइक भी खुद की

पुलिस जांच में सामने आया है कि फायरिंग से पहले दोनों नाबालिगों ने अभिनेत्री के घर की दो-तीन दिन रेकी की थी। फायरिंग के लिए उन्होंने अपनी ही स्प्लेंडर बाइक का इस्तेमाल किया। इससे साफ है कि उन्हें पूरी साजिश में सिर्फ एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया, जिसके पीछे असली खेलबाज थे गैंगस्टर।

बरेली पुलिस ने दिल्ली से जुटाए साक्ष्य, कोर्ट में पेशी की तैयारी

इस मामले की जांच कर रही बरेली पुलिस अब दिल्ली पहुंच चुकी है। विवेचक गौरव अत्री ने दिल्ली में दोनों किशोरों के बयान दर्ज किए हैं। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की जांच में भी दोनों के नाबालिग होने की पुष्टि हुई है।

बरेली के सीजेएम कोर्ट में इन दोनों किशोरों के ‘बी वारंट’ की अर्जी लगाई जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद उन्हें बरेली लाकर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस की कोशिश है कि घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की जाए।

गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग का लिंक

पुलिस का मानना है कि यह हमला गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के नेटवर्क का हिस्सा था। 11 और 12 सितंबर की रात को दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग ने यह संकेत दिया कि फिल्मी हस्तियों को भी अब अंडरवर्ल्ड के निशाने पर लाया जा रहा है, और इसमें मासूम दिखने वाले नाबालिगों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...