Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली- कापसहेड़ा में मुठभेड़ के बाद दो वांछित अपराधी दबोचे, एक घायल

दिल्ली- कापसहेड़ा में मुठभेड़ के बाद दो वांछित अपराधी दबोचे, एक घायल

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में शुक्रवार सुबह स्पेशल सेल की कार्रवाई में दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगने की भी खबर है। दोनों आरोपियों की पहचान राजस्थान के रहने वाले आकाश राजपूत (श्रीगंगानगर) और महिपाल (भरतपुर) के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, आकाश राजपूत कई संगीन मामलों में वांछित था। जुलाई 2022 में करनाल के असंध में एक अस्पताल के बाहर फिरौती को लेकर हुई फायरिंग में उसकी संलिप्तता पाई गई थी। इस वारदात को विदेश में बैठे गैंगस्टर दलेर कोटिया के इशारे पर अंजाम दिया गया था। इसके अलावा, जुलाई 2025 में गुजरात में एक अपहरण और फिरौती के मामले में भी आकाश का नाम सामने आया, जिसमें गैंगस्टर किरितसिंह झाला ने 100 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। राजस्थान पुलिस ने आकाश पर ₹20,000 का इनाम घोषित कर रखा था।

जानकारी के मुताबिक, आकाश भारत से फरार होने की योजना बना रहा था और इसके लिए फर्जी पासपोर्ट तैयार करा रहा था। वह कई कुख्यात गैंगस्टरों जैसे रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण से भी संपर्क में था। इन संपर्कों के जरिए वह अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क से जुड़ चुका था।

दूसरा आरोपी महिपाल भी असंध गोलीकांड में पहले जेल जा चुका है और जमानत पर रिहा होने के बाद आकाश के साथ मिलकर फिर से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गया था।

मुठभेड़ के दौरान आकाश राजपूत को पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपियों से फिलहाल पूछताछ जारी है और पुलिस कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...