Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली पुलिस आरोपी पकड़ने में उलझी रही, जबकि गैंगस्टर छेनू का भतीजा...

दिल्ली पुलिस आरोपी पकड़ने में उलझी रही, जबकि गैंगस्टर छेनू का भतीजा रिजवान फरार होकर दुबई पहुंचा

नई दिल्ली- दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर मिस्बाह की हत्या के मामले में पुलिस जहां छेनू गैंग के बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी रही, वहीं असली साजिशकर्ता और गैंग सरगना छेनू का भतीजा रिजवान हत्या के तुरंत बाद देश से भागने में सफल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, मिस्बाह की हत्या के करीब एक घंटे बाद ही रिजवान दुबई के लिए रवाना हो गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सीलमपुर थाना पुलिस छेनू गैंग के दो बदमाशों — प्रिंस गाजी और अब्दुल्ला — को गिरफ्तार करने में व्यस्त रही। दोनों को 30 अक्टूबर की रात करीब 10:40 बजे जामा मस्जिद चौक के पास से पकड़ा गया। पुलिस अब रिजवान की तलाश कर रही है, जिस पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है।

घटना का सिलसिला
जाफराबाद निवासी 22 वर्षीय मिस्बाह 30 अक्टूबर की रात कॉफी पीने के बाद अपनी कार की ओर लौट रहा था। तभी दो हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। मौके से पुलिस को 20 से ज्यादा खोखे बरामद हुए, जबकि मिस्बाह को करीब 15 गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गैंगवार की पृष्ठभूमि
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मिस्बाह कभी छेनू गैंग का हिस्सा था, लेकिन बाद में उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से हाथ मिलाने वाले हाशिम बाबा गैंग का रुख कर लिया। इस बदलाव से छेनू गैंग कमजोर पड़ गया और दोनों गिरोहों के बीच रंजिश बढ़ गई। मिस्बाह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था और बताया जाता है कि उसने नशे की हालत में छेनू गैंग को खुलेआम गालियां दी थीं। इसी से नाराज होकर छेनू के भतीजे रिजवान ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली और अपने गुर्गों प्रिंस गाजी व अब्दुल्ला को हमला करने का निर्देश दिया।

गिरफ्तारी और फरारी का खेल
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रिंस गाजी ने सीलमपुर थाने में आत्मसमर्पण किया, जबकि अब्दुल्ला ने मेरठ में सरेंडर किया। इसके बाद स्पेशल सेल ने दोनों को हिरासत में लिया। लेकिन इसी दौरान रिजवान बिना किसी रोक-टोक के रात 12 बजे के आसपास दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई रवाना हो गया, जबकि मिस्बाह की हत्या करीब एक घंटे पहले, रात 11 बजे हुई थी।

इस खुलासे के बाद दिल्ली पुलिस की निगरानी और खुफिया तंत्र पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि हत्या के मुख्य आरोपी के देश छोड़ने की जानकारी किसी भी एजेंसी को समय पर नहीं मिल पाई।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...