Monday, June 22, 2026
Home Crime Delhi दिनदहाड़े दिल्ली पुलिस के एएसआई की गोली मारकर की गई हत्या 

दिनदहाड़े दिल्ली पुलिस के एएसआई की गोली मारकर की गई हत्या 

एक अन्य राहगीर भी गोली लगने से हुआ घायल 

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दिनदहाड़े एक व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस के एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य राहगीर भी गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक एएसआई की पहचान दिनेश शर्मा के रूप में हुई है। जबकि, घायल अमित कुमार को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि एएसआई दिनेश शर्मा दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा में तैनात थे। जब मीत नगर फ्लाईओवर पर यह घटना हुई तब वह अपनी बाइक पर यात्रा कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, नंद नगरी थाने को सुबह 11:42 बजे मीत नगर फ्लाईओवर पर हुई घटना के संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने दिनेश शर्मा और अमित कुमार को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमित कुमार का इलाज जारी है। अमित कुमार घटना के समय अपनी स्कूटी पर मीत नगर फ्लाईओवर पर यात्रा कर रहे थे। उनके पीठ पर गोली लगी है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की ने कहा, आरोपी मुकेश ने एएसआई शर्मा और कुमार को गोली मारी थी। वह जबरन एक ऑटो-रिक्शा में बैठ गया। जब ऑटो-रिक्शा चालक ने विरोध किया तो उसने उसपर गोली चला दी, लेकिन गनीमत यह रही कि चालक बिना किसी चोट के भागने में सफल रहा।

डीसीपी ने आगे कहा कि इसके बाद, ऐसा लगता है कि ऑटो-रिक्शा की पिछली सीट पर बैठे हुए मुकेश ने खुद को सिर में गोली मार ली। जीटीबी अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके सिर पर दो घाव हैं। ऑटो-रिक्शा की पिछली सीट पर 7.65 मिमी की पिस्तौल मिली है। फ्लाईओवर पर तीन जगहों पर कई जिंदा राउंड और खाली खोखे भी पाए गए। हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चला है। ज्योति नगर थाने में आर्म्स एक्ट के साथ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जयदेवी क्षेत्र के गहरी...

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए (CIA) पुलिस की संयुक्त टीम और...

अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ अज्ञात...

खालिस्तानी-गैंगस्टर नेटवर्क के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने सुरक्षा बलों और सेना के लिए हथियार बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी के संस्थापक...

एसटीएफ एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

पंजाब के मोहाली से अवैध रूप से लाई जा रही पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 80 पेटियां बरामद की गईं।  कार्यवाही के दौरान शराब...

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...