Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली ओयो होटल मौत मामले में खुलासा, शख्स ने घोंटा था महिला...

दिल्ली ओयो होटल मौत मामले में खुलासा, शख्स ने घोंटा था महिला का गला, फिर की थी आत्महत्या

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में ओयो होटल के कमरे से एक जोड़े के मृत पाए जाने के कुछ दिनों बाद पुलिस ने यह खुलासा किया है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी, जबकि पुरुष ने उसे मारने के बाद आत्महत्या कर ली थी। उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी सोहराब (28) और लोनी निवासी आयशा (27) के शव 27 अक्टूबर को ओयो होटल के कमरे में पाए गए थे।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा कि पोस्टमॉर्टम जांच के दौरान, डॉक्टरों ने पाया कि महिला (आयशा) की मौत का कारण लिगेचर स्ट्रैंगुलेशन था और व्यक्ति (सोहराब) की मौत का कारण आत्महत्या था। पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर को रात 8.05 बजे किंग्स स्टे ओयो होटल में दो शवों के बारे में एक कॉल मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। डीसीपी ने कहा, यह पाया गया कि सोहराब और आयशा ने दोपहर 1.02 बजे ओयो होटल में चेक इन किया था और चार घंटे के लिए कमरा बुक किया था।

जब वे बाहर नहीं आए तो शाम करीब 7:45 बजे होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने बीट कांस्टेबल को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोला गया तो सोहराब नायलॉन की रस्सी से पंखे से लटका हुआ मिला। आयशा बिस्तर पर मृत पड़ी मिली। उसकी गर्दन पर कुछ चोट के निशान थे।

डीसीपी ने कहा, आयशा के बगल वाले बिस्तर पर आधे पेज का हाथ से लिखा (हिंदी में) सुसाइड नोट मिला, जिसमें दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और उन्होंने एक साथ अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया।
डीसीपी ने कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...