Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP कार में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

कार में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर। ग्रीनपार्क के गेट नंबर एक के पास कई दिन से खड़ी फोर्ड फिगो कार में चालक के बगल वाली सीट पर बुधवार शाम को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। एक टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मृतक की जेब से मिली डायरी में लिखे नंबर पर संपर्क कर परिजनों को सूचना दी। डिफेंस से रिटायर्ड परमट निवासी प्रेम प्रकाश अपनी कार यूनियन बैंक के सामने ग्रीनपार्क की दीवार से सटाकर खड़ी करते हैं। जिस जगह उनकी कार पार्क होती है, उसके ठीक बगल में दूरसंचार कंपनी का जनरेटर रखा हुआ है।

बुधवार शाम चार बजे कंपनी के कर्मचारी राहुल व आशीष जनरेटर की बैट्री चेक करने पहुंचे तो दुर्गंध आई। राहुल की नजर कार में पड़े युवक के शव पर गई, तो कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने प्रेम प्रकाश के बेटे यश को बुलाकर पूछताछ की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस बीच शव के कपड़ों की तलाशी के दौरान डायरी मिली, जिसमें दर्ज नंबरों पर संपर्क कर उसकी पहचान उन्नाव असीवन के बेहटा बुजुर्ग निवासी परशु उर्फ परशुराम के बेटे अतुल 32 के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। गुरुवार को परिजनों के आने पर पंचायतनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
कोतवाली थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया युवक के पिता मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले थे, लेकिन काफी समय पहले वह संपत्ति बेचकर चंडीगढ़ चले गए थे। युवक भी किसी युवती के साथ काफी समय पहले घर से भाग निकला था लेकिन नशेबाजी से तंग आकर युवती ने उसे छोड़ दिया। तब से वह शहर में अकेले रह रहा था। मृतक की बहन के पति विपिन ने फोटो से पहचान की। कार मालिक प्रेम प्रकाश के बेटे यश ने बताया कि कार मां ऊषा के नाम पर पंजीकृत है। कार का लॉक करीब एक माह पहले खराब हो गया था। पिता की बीमारी के चलते उसे ठीक कराने का समय नहीं मिला। यश के मुताबिक वह करीब दस दिन पहले कार बैंक के सामने खड़ी कर गया था।
कार में युवक कैसे पहुंचा इस बात का कोतवाली पुलिस के पास कोई ठोस आधार नहीं है। कोतवाली एसीपी ने नशे की हालत में युवक के कार में बैठने की आशंका जताई है। एसीपी के मुताबिक इलाके में हर जगह कैमरे लगे हैं। शव 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। आसपास लगे कैमरों की एक सप्ताह की रिकॉर्डिंग की जांचकर युवक के कार तक पहुंचने की जानकारी की जाएगी। कमिश्नरेट पुलिस के गश्त के दावों की एक बार फिर पोल खुल गई। इस बार सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाके में मुख्य सड़क किनारे खड़ी कार में एक युवक का शव कई दिन तक पड़ा रहा, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। शव मिलने की सूचना पर ग्रीनपार्क चौराहे से परमट मंदिर जाने वाली सड़क पर सैकड़ों लोगों के इकट्ठा होने से जाम की स्थिति बन आई। मौके पर पहुंचे एसीपी कोतवाली और कोतवाली व ग्वालटोली पुलिस ने भीड़ को सड़क से हटाया।
मामला सामने आने के बाद एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि शहर की सड़कों के किनारे लंबे समय से खड़ी गाड़ियों की चेकिंग की जाएगी। कानपुर वासियों से अपील की कि अपनी गाड़ियों सुरक्षित खड़ी करें, जिससे इस तरह की कोई घटना न हो।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...