रुड़की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गन्ने खेत में छापा मारा। मौके से 360 किलो प्रतिबंधित मांस, कटान उपकरण, फोन और एक आरोपी गिरफ्तार किया है। फरार दो साथियों के बारे में पुलिस पता लगा रही है। उत्तराखंड गोवंश संरक्षण टीम के उप निरीक्षक शरद सिंह, सुनील सैनी, राजेंद्र, लखमीरी, रुड़की(आरएनएस)। कोतवाली से संदीप और प्रदीप ने मुखबिर की सूचना पर जौरासी के गन्ने के खेत में छापा मारा।
सूचना मिली थी कि खेत में गोकशी की जा रही है। मौके से 360 किलो प्रतिबंधित मांस, कटान उपकरण, फोन और नदीम पुत्र कदीर निवासी जौरासी जबरदस्तपुर को पकड़ा गया। जो अपने दो साथियों के साथ गोकशी कर रहा था। फरार साथियों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि उप निरीक्षक नितिन बिष्ट मामले की जांच कर रहे हैं।







