Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव,...

मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या या फिर आत्हत्या ??

अयोध्या। खण्डासा थाना क्षेत्र स्थित संत भीख दास आश्रम मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। युवक का शव रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मंदिर जाने वाले लोगों को सुबह दिखा। युवक के पीठ पर बैग भी टंगा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव नीचे उतरवाकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खण्डासा थाना क्षेत्र के संत भीखा दास तपोस्थली परिसर स्थित पीपल के पेड़ की डाल से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक पीठ पर बैग टंगे हुए रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। सुबह ग्रामीण पूजा अर्चन के लिए मंदिर जा रहे थे तभी पेड़ से लटके युवक पर उनकी निगाह पड़ी और भयभीत हो गए। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में पहुंच गए और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष खण्डासा विवेक सिंह, चौकी प्रभारी प्रभारी सुधीर त्रिपाठी, उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पुलिस कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पेड़ से लटके युवक के शव को नीचे उतरवाकर बैग की जब तलाशी ली तब युवक का आधार कार्ड निला।

प्राप्त आधार कार्ड से मृतक की पहचान ध्रुव चंद पुत्र राममिलन ग्राम जैथरी पोस्ट शुजागंज थाना रौनाही के रूप में हुई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इतनी दूर से युवक मे आकर आत्महत्या यहां क्यों किया, यह भी जांच का विषय है और कहीं भी आत्महत्या कर सकता था। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। खण्डासा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत कैलाश का पर्दा उठ सकेगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...