Sunday, September 20, 2026
Home Crime India शख्स ने अपने 4 साल के बेटे की गला काटकर दी बलि,...

शख्स ने अपने 4 साल के बेटे की गला काटकर दी बलि, पढ़िए पूरा मामला 

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने ‘दिमागी रूप से अस्वस्थ’ एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर अपने 4 साल के बेटे की गला काटकर उसकी ‘बलि’ दे दी। उन्होंने बताया कि कमलेश के परिजनों ने जानकारी दी कि कमलेश अचानक पागलों की तरह हरकत करने लगा। वह परिवार के सदस्यों से कहने लगा कि उसके कानों में अजीब सी आवाज सुनाई दे रही है और उसे किसी की बलि चढ़ाने के लिए कहा जा रहा है।

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुआडीह गांव में आरोपी कमलेश नगेशिया (26) की बातों पर उसके परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। रात में भोजन के बाद सभी सोने चले गए और कमलेश की पत्नी भी अपने दो बेटों को लेकर अपने कमरे में सोने चली गई। उन्होंने बताया कि रात में कमलेश अचानक उठा और उसने घर के आंगन में एक मुर्गे का गला रेत दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में वह अपने बड़े बेटे अविनाश को उठाकर आंगन में ले आया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

जब पत्नी जागी तो उसने बच्चे को नहीं देखा। वह बाहर निकली और पति कमलेश से बेटे के बारे में पूछा। तब कमलेश ने उसे बताया कि उसने बलि चढ़ाने के लिए उसका गला काट दिया है। महिला ने पड़ोस में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों और गांववालों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बाद में पुलिस को सूचना दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। उसने अपनी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों को बताया था कि उसे एक आवाज सुनाई देती है, जिसमें उसे बलि चढ़ाने को कहा जाता है।’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले उसने अपनी मां की हत्या की भी कोशिश की थी, लेकिन तब परिजनों ने रोक लिया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कमलेश को पकड़ लिया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार कमलेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...