Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi दरिंदगी- शादी के लिए जोर देने पर पहले लोहे के सरिये से...

दरिंदगी- शादी के लिए जोर देने पर पहले लोहे के सरिये से जमकर पीटा, फिर डाल दी गर्म दाल 

दिल्ली- एनसीआर। दक्षिण जिले के नेबसराय इलाके में उत्तर-पूर्व की 32 वर्षीय युवती के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी पारस ने पहले तो युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व कुकर्म किया। शादी के लिए जोर देने पर पहले उसे लोहे के सरिये से जमकर पीटा। इसके बाद उस पर गर्म दाल डाल दी। इसके बाद आरोपी उसे कमरे में बंद कर फरार हो गया। लहूलुहान पीड़िता करीब पांच घंटे तक बंद कमरे में तड़पती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके शरीर पर चोट के 20 से ज्यादा निशान पाए गए हैं। हालांकि नेबसराय थाना पुलिस ने फुर्ती दिखाई और आरोपी पारस को सतबड़ी से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी पारस पेशे से कुक है। उसकी करीब चार महीने पहले सिक्किम की युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई। युवती ने उससे नौकरी दिलाने की बात कही तो आरोपी ने उसे बहाने से दिल्ली बुला लिया। युवती 10 जनवरी को दिल्ली आ गई। यहां पर आरोपी उसके साथ खानपुर इलाके में रहने लगा और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। इसके बाद युवती उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। मगर पारस सहमति संबंधों में रहने की जिद कर रहा था। इस बात पर युवती व पारस के बीच 30 जनवरी की रात झगड़ा हो गया। आरोपी ने युवती को लोहे के सरिए से खूब पीटा।
उस समय पीड़िता दाल बना रही थी। आरोपी ने गर्म दाल उसके ऊपर डाल दी। इससे युवती का चेहरा, हाथ व दोनों पैर बुरी तरह जल गए। मामला दर्जकर नेबसराय थानाध्यक्ष राकेश सिंह डडवाल की देखरेख में हवलदार संजय, हवलदार सुनील व हवलदार विक्रम यादव और महिला एसआई सरिता की टीम ने जांच शुरू की। युवती का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म कर रहा था। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवती को कमरे में बंद कर फरार हो गया। चोट व जलने से युवती करीब पांच घंटे तड़पती, चिल्लाती व रोती रही। इसके बाद मकान मालिक आया और उसने युवती को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने युवती को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को तुरंत पकड़ने के सख्त आदेश दिए। आरोपी पारस ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। गहन जांच के बाद महिला एसआई सरिता, हवलदार संजय, सुनील व विक्रम यादव की टीम ने आरोपी को सतबड़ी से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने सूचना देकर युवती के परिजनों को दिल्ली बुला लिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...