Tuesday, March 17, 2026
Home Crime UP कार से टक्कर मारने पर भड़की भीड़, दरोगा को गाड़ी से उतारकर...

कार से टक्कर मारने पर भड़की भीड़, दरोगा को गाड़ी से उतारकर किया विरोध

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के बंडा क्षेत्र में होली के दिन एक दरोगा की लापरवाही से बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत दरोगा ने अपनी निजी कार से कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे कुछ लोग घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चौराहे पर जाम लगा दिया और दरोगा को कार से बाहर निकालकर विरोध जताया।

जानकारी के अनुसार बंडा थाने में तैनात एक दरोगा ने होली खेलने के बाद अपनी निजी कार से तेज रफ्तार में बाजार क्षेत्र में गाड़ी चलानी शुरू कर दी। इसी दौरान मुख्य चौराहे के पास उसकी कार की चपेट में पीलीभीत जिले के घुंघचाई थाना क्षेत्र के लुकटिआई गांव निवासी 30 वर्षीय विमलेश तिवारी आ गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिलसंडा रोड पर उदार टिकरी गांव निवासी सुनील सिंह अपनी दो बेटियों के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी दरोगा की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सुनील सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार चालक ने वाहन रोकने के बजाय दोबारा बाइक पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।

घटना से नाराज लोगों ने चौराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित भीड़ ने दरोगा को कार से बाहर निकाल लिया और कुछ लोगों ने उसके साथ हाथापाई भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि दरोगा की कार से लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय दरोगा शराब के नशे में था या नहीं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...